Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Uttar Pradesh: प्रेम का चढ़ा परवान, पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग रचाई शादी

भगवान शिव को साक्षी मानकर, धनघटा क्षेत्र में स्थित मंदिर में शादी की

08:48 AM Mar 27, 2025 IST | Himanshu Negi

भगवान शिव को साक्षी मानकर, धनघटा क्षेत्र में स्थित मंदिर में शादी की

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक विवाहित महिला ने अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग शादी कर ली। महिला ने स्थानीय लोगों की समझाने की कोशिशों को नजरअंदाज करते हुए बाबा दानी नाथ मंदिर में भगवान शिव को साक्षी मानकर विवाह किया। महिला की पहली शादी 2017 में हुई थी और वह दो बच्चों की मां है।

प्रेम प्रसंग, पति को धोखा, बच्चों को रोते बिलखता छोड़ देना। आजकल ऐसी खबरें कई राज्यों से सामने आ रही है जहां महिला अपने पति को विवाह के बाद छोड़कर प्रेमी संग खुशी खुशी शादी कर लेती है। इतना ही नहीं कई महिलाएं प्रेमी संग ही अपने पति को मौत के घाट उतारने के लिए साजिश भी रच लेती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश राज्य के संतकबीरनगर जिले से सामने आया है। जहां एक विवाहित महिला ने अपने पति और बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ कर अपने प्रेमी के संग शादी कर ली। शादी से पहले स्थानीय लोगों ने महिला को काफी समझाने की भी कोशिश की लेकिन महिला और उसके प्रेमी ने भगवान शिव को साक्षी मानकर, धनघटा क्षेत्र में स्थित बाबा दानी नाथ मंदिर में शादी कर ली।

Advertisement

2017 में हुई थी शादी

प्रेम प्रसंग में कायल हुई महिला की पहले 2017 में एक युवक से शादी हुई थी। यह युवक गोरखपुर जिले का रहना वाला था और गांव में ही मजदूरी करता था। युवक रोज की मजदूरी करके की अपना घर चलाता था। लेकिन शादी के कुछ वर्ष बाद ही महिला का दूसरे युवक से मिलना हुआ। और यह मिलना प्रेम प्रसंग में बदला, धीरे-धीरे दोनों ने एक दूसरे का होने के लिए शादी करने का भी प्लान बना दिया।

Auraiya हत्याकांड: शादी के 15 दिन बाद पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या

स्थानीय लोगों ने की समझाने की कोशिश

प्रेमी संग शादी रचाने से पहले स्थानीय लोगों ने दोनों को समझाने की कोशिश भी की लेकिन इसका महिला और प्रेमी पर कोई असर नहीं पड़ा। वहीं मंदिर में हुई शादी पर एक महत्वपूर्ण फैसला भी लिया गया जहां दोनों बच्चे अपने पिता के पास ही रहेंगे।

1 वर्ष पहले हुआ प्रेम-प्रसंग

महिला की शादी 2017 में हुई थी और वह दो बच्चों की मां भी है। दोनों बच्चों की उम्र 7 वर्ष और 2 वर्ष है। महिला की लगभग एक वर्ष पहले ही युवक से मुलाकात हुई और यह मुलाकात प्रेम प्रसंग में बदल गई। माना जा रहा है कि महिला एक सप्ताह पहले ही प्रेमी संग फरार हो  गई थी। महिला को ढूंढने के लिए परिजनों ने खोज भी की थी।

Advertisement
Next Article