Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

प्यार का अंजाम मौत पर ख़त्म, दोषी को मिला आजीवन कारावास

04:59 PM Mar 28, 2024 IST | Deepak Kumar

रांची जिले के अपर न्यायायुक्त की अदालत ने युवती की गला रेतकर हत्या करने के आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। घटना 2019 की है। रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में दोषी युवक ने युवती से किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद चाकू से उसका गला रेत डाला था।

युवती ने अस्पताल में दम तोडा

Advertisement

गंभीर रूप से जख्मी हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। बाद में पता चला कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। ओरमांझी थाने की पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तफ्तीश और उससे हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चार्जशीट फाइल की।

अभियोजन पक्ष की ओर से 13 गवाहों के बयान दर्ज

अदालत में हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 13 गवाहों के बयान दर्ज किए गए, जबकि बचाव पक्ष से तीन लोगों ने गवाही दी। अदालत ने सबूतों और गवाहों के आधार पर युवक को नृशंस हत्या का दोषी माना। उम्रकैद के साथ-साथ अदालत ने उस पर 75 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article