Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Bhopal Love Jihad Case: पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी फरहान का एनकाउंटर

लव जिहाद पर पुलिस की सख्ती, फरहान की गिरफ्तारी से खुलासे

02:38 AM May 03, 2025 IST | Himanshu Negi

लव जिहाद पर पुलिस की सख्ती, फरहान की गिरफ्तारी से खुलासे

भोपाल में लव जिहाद के आरोपों के बीच पुलिस ने आरोपी फरहान को गिरफ्तार किया। फरहान ने भागने की कोशिश की, जिसके चलते पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। फरहान के खिलाफ SIT जांच कर रही है और फंडिंग की पड़ताल भी कर रही है। आरोपी पर हिंदू लड़कियों को झांसे में फंसाकर दुष्कर्म करने का आरोप है।

मध्यप्रदेश के भोपाल में लव जिहाद के आरोप लगातार बढ़ते जा रहे है। लव जिहाद पल लगाम कसने के लिए सरकार  लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी बीच भोपाल में हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोपी फरहान को पुलिस ने पकड़ लिया लेकिन जब पुलिस आरोपी फरहान का मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल ले जा रही थी तभी आरोपी फरहान ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने फरहान के पैर में गोली चला दी। बता दें कि पलिस मुस्तैदी के कारण फरहान भागने में असफल रहा और अब उसके पैर में गोली लगी है उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

Bhopal Rape Case : ज्‍यादा से ज्‍यादा हिंदू लड़कियों से रेप करना पुण्य का काम, बोला फरहान

पुलिस की पिस्टल छीनने की कोशिश

भोपाल में लव जिहाद को कम करने के लिए पुलिस कई एक्शन ले रही है। फरहान की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में जांच पड़ताल के लिए SIT की टीम कड़ियां जोर कर कई खुलासे और फंडिंग की पड़ताल भी कर रही है। बता दें कि आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की थी इतना ही नहीं पुलिस की बंदूक छीनने की कोशिश भी की। इसी दौरान पुलिस ने फरहान पर गोली चला दी।

झांसे में फंसाते थे आरोपी

 भोपाल में लव-जिहाद का खुलासा तब हुआ जब एक हिंदू लड़की थाने में शिकायत दर्ज कराई। लड़की के शिकायत के अनुसार, ये सभी आरोपी पहले हिंदू लड़की को अपने  जाल में फंसाते थे और मिलने के लिए बाहर बुलाते थे। फिर इनको प्यार का झांसा देकर हिंदू लड़कियों के साथ दुष्कर्म करते थे और उसका वीडियो बना लेते थे। वीडियो बनाने के बाद आरोपी लड़कियों को धमकी देते थे और उनपर दबाव बनाते थे कि वो अपनी दूसरी दोस्त से भी दोस्ती कराएं।

Advertisement
Advertisement
Next Article