लव जिहाद : पहचान उजागर होने पर धर्मपरिवर्तन का दवाब, इनकार करने पर मारने की कोशिश
युवक ने अपनी पहचान छिपाकर एक 17 वर्षीया नाबालिग आदिवासी लड़की से प्यार का नाटक किया, उसका यौन शोषण किया। जब उसकी पहचान जाहिर हो गई तो उसने लड़की पर धर्म बदलने का दबाव डाला।
12:56 PM Sep 05, 2022 IST | Desk Team
झारखंड में लव जिहाद का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर एक 17 वर्षीया नाबालिग आदिवासी लड़की से प्यार का नाटक किया, उसका यौन शोषण किया। जब उसकी पहचान जाहिर हो गई तो उसने लड़की पर धर्म बदलने का दबाव डाला। इनकार करने पर आरोपी ने नाबालिग को मारने की कोशिश की।
Advertisement
घटना राज्य के लोहरदगा शहर की है। आरोपी की पहचान रब्बानी अंसारी के तौर पर हुई है। आरोपी ने धर्म बदलने से इनकार करने पर नाबालिग लड़की को कुएं में फेंक दिया और उसे पत्थर से कुचलने की कोशिश की। कुछ ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला जा सका। इस वारदात को लेकर लड़की के बयान पर लोहरदगा महिला थाने में पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
झारखंड : दुमका में रेप के बाद पेड़ से लटकाया गया नाबालिग का शव, विरोध में लोगों ने बुलाया बंद
नाबालिग लड़की का कहना है कि छह महीने पहले उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का कॉल आया। उसने अपना नाम साजन उरांव बताते हुए दोस्ती का हाथ बढ़ाया। फिर बातचीत का सिलसिला बढ़ा तो उसने प्यार का वास्ता देकर उसका यौन शोषण किया। इसी बीच जब उसे युवक के असली नाम और मजहब का पता चला, तब उसने उससे मिलने-जुलने और बात करने से इनकार किया।
रब्बानी ने उसपर कई बार धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। बीते शुक्रवार को जब वह अपने गांव में किसी काम से जा रही थी तो रब्बानी उसके सामने आ गया। बात करने से इनकार करने पर उसने उसे कुएं में धकेल दिया और उपर से पत्थर फेंककर उसकी जान लेने की कोशिश की।
Advertisement
गांव के कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाई। इस वारदात की जानकारी मिलने पर लोहरदगा के कई संगठनों ने जोरदार विरोध जताया है। हिंदुत्ववादी संगठनों ने इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।