टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अपने से 24 साल छोटी हैं मेलानिया को ट्रंप ने कुछ इस अंदाज में किया था प्रपोज

आज सुबह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी फैमिली के साथ दो दिवसीय भारत यात्रा पर आ चुके हैं।

11:51 AM Feb 24, 2020 IST | Desk Team

आज सुबह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी फैमिली के साथ दो दिवसीय भारत यात्रा पर आ चुके हैं।

आज सुबह अमेरिकी  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी फैमिली के साथ दो दिवसीय भारत यात्रा पर आ चुके हैं। ट्रंप के साथ फस्र्ट लेडी मेलानिया भी आई हैं। बता दें कि  कि ट्रंप पहले भारत साल 2013-14 में बतौर बिजनेसमैन आ चुके हैं,जबकि उनकी पत्नी मेलानिया पहली बार भारत पहुंची हैं।
 खैर,साल 2016 में जब ट्रंप ने अमेरिकी  राष्ट्रपति चुनाव में विजय हासिल करी तब से ही लोग मेलानिया के बारे में जानते रहते हैं। वैसे पेशे से मेलानिया सुपरमॉडल को स्टाइलिश फस्र्ट लेडी भी माना जाता है और  उनकी ट्रंप के साथ लव स्टोरी भी कोई कम दिलचस्प नहीं है। तो आइए जानते हैं अमेरिकी  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं
डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया की लव स्टोरी 1998 में शुरू हुई थी। तब डोनाल्ड ट्रंप 52 साल के थे और मेलानिया महज 28 साल की थीं। मगर उस वक्त ट्रंप राजनीति में नहीं शामिल हुए थे और वह रियल-एस्टेट मुगल के तौर पर जाने जाते थे। उस वक्त न्यूयॉर्क सीटी फैशन वीक चल रहा था और टाइम्स स्कवेयर के किट कैट क्लब में पार्टी का आयोजन किया गया था। 
इसी जगह ट्रंप और मेलानिया की एक-दूसरे से मुलाकात हुई और इन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया। बता दें कि ट्रंप मेलानिया से पहले दो शादी और कर चुके थे,लेकिन उनका दोनों पत्नी से तलाक होने वाला था। 
इस पार्टी में ट्रंप सेलिना मिडलफर्ट के साथ गए थे,लेकिन उन्हें पहली ही नजर में मेलानिया से प्यार हो गया। इस दौरान ट्रंप की बेहद खूबसूरत मॉडल मेलानिया पर निगाहें टिकी रही और यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। वहीं मेलानिया भी ट्रंपके  प्यार में पागल हो गई थीं। पार्टी के बीच में दोनों का नंबर भी एक्सचेंज हुआ और करीब एक हफ्ते बाद ही मेलानिया ने ट्रंप को फोन किया और पहली डेट पर भी गई। 
यही वो समय था जब मेलानिया और ट्रंप रोमांस जोरों-शोरों से चर्चा में छाया हुआ था। धीरे-धीरे दोनों एक -दूसरे से ज्यादा मिलने लगे। इसके बाद साल 2000 में रिफॉर्म पार्टी की ओर से कैंडिडेट थे और ट्रंप चाहते थे कि मेलानिया उनके पास आ जाए। वहीं साल 2001 में मेलानिया ने ग्रीन कार्ड हासिल किया और वो ट्रंप  के टॉवर पहुंच गई। 
पांच साल रहे रिलेशन में…
मेलानिया और  ट्रंप करीब पांच साल के रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी के बंधन में बंधे। इसके बाद ट्रंप ने मेलानिया को 1.5 मिलियन डॉलर की डायमंड रिंग पहनाकर साल 2004 अप्रैल में शादी का प्रस्ताव दिया। इस दौरान ट्रंप ने यह भी कहा था कि उनकी सफलता के पीछे सिर्फ और सिर्फ मेलानिया का हाथ है। ट्रंप और मेलानिया ने पांच साल के लंबे रिलेशन के बाद शादी की है।
इसके बाद मेलानिया और ट्रंप  ने साल 2005 में शादी रचा ली। इनकी शादी पाम बीच पर सम्पन्न हुई थी। शादी में बिल गेट्स और हिलेरी क्लिंटन भी शामिल हुए थे। वहीं साल 2006 में मेलानिया अमेरिकी नागरिक बन गई और उन्होंने एक बेटे का जन्म दिया। जिसका नाम बैरन विलियम ट्रंप है। बताया जाता है कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बेटे का फस्र्ट नाम रखा तो मेलानिया ने मीडिल नेम। 
साल 2015 में मेलानिया से डोनाल्‍ड ट्रंप के राष्‍ट्रपति पद का चुनाव लड़ने से जुड़ा सवाल पूछा गया था। इस पर मेलेनिया ने कहा था कि वह उन्‍हें इस लिए प्रोत्‍साहित करती हैं क्‍योंकि वह जानती हैं कि ट्रंप, अमेरिका के लिए क्‍या कर सकते हैं। ट्रंप को अमेरिका के लोगों से प्‍यार है और वह अमेरिका के नागरिकों की मदद करना चाहते हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article