For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Red Light Area में प्रेमी ने की महिला की हत्या, पुलिस ने दो घंटे में पकड़ा

नवी मुंबई: प्रेमी ने गला दबाकर की हत्या, पुलिस ने तुरंत पकड़ा

11:21 AM Mar 16, 2025 IST | Syndication

नवी मुंबई: प्रेमी ने गला दबाकर की हत्या, पुलिस ने तुरंत पकड़ा

red light area में प्रेमी ने की महिला की हत्या  पुलिस ने दो घंटे में पकड़ा

ठाणे के नवी मुंबई के तुर्भे में रेड लाइट एरिया में एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने महज दो घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया।

तुर्भे एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आबा पाटिल ने बताया कि आरोपी और महिला साल 2020 से साथ रह रहे थे। आरोपी को शुरू से ही पता था कि महिला देह व्यापार करती थी, लेकिन हाल ही में उसे शक हुआ कि महिला किसी और के साथ भी रिलेशनशिप में आ गई है। इसी बात को लेकर होली के दिन दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जो इतना बढ़ गया कि आरोपी ने महिला का गला दबा दिया और घबराकर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को वाशी महानगर पालिका अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

PM मोदी देखें ‘छावा’, साबित करें गोलवलकर गलत थे: Sanjay Raut

तुर्भे एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आबा पाटिल ने बताया, “हमें शुक्रवार दोपहर सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने रेड लाइट एरिया में एक महिला को गला दबाकर बेहोश कर दिया है। हमने तुरंत टीम भेजी और आरोपी को महज दो घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।”

इस घटना के बाद इलाके में सब सन्न रह गए। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हत्या के बाद आरोपी को पुलिस ने वाशी इलाके से धर दबोचा। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। पहले वह अपने पति के साथ यहां रहती थी और देह व्यापार कर अपने घर का खर्च चलाती थी। कुछ साल पहले उसके पति की बीमारी से मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी के साथ रिश्ता बना।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Syndication

View all posts

Advertisement
×