Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

LPG Cylinder Price: राजस्थान में बढ़ा LPG गैस सिलेंडर का दाम, इतनी हुई कीमत

12:22 PM Mar 01, 2024 IST | Yogita Tyagi

LPG Cylinder Price: आज से मार्च का महीना बस शुरू ही हुआ है और इस महीने की शुरुआत में ही राजस्थान की जनता को महंगाई का सामना करना पड़ा है। दरअसल राजस्थान में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। दरअसल ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 23.50 रूपए बढ़ाएं हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के द्वारा बढ़ाए गए दामों के बाद पूरे प्रदेश में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ें हैं।

आज से ही लागू होंगे दाम

Advertisement

एलपीजी गैस सिलेंडर के यह बढ़े हुए दाम राजस्थान में आज से ही लागु किए जाएंगे। यदि राजस्थान के विभिन्न शहरों में बढ़ी कीमतों की बात करें तो जयपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1818 रूपए हो गई है। इसके अलावा जोधपुर में सिलेंडर की कीमत 1830 हुई है, उदयपुर में सिलेंडर 1894.50 रूपए में मिलेगा, कोटा में इसकी कीमत 1860 रहेगी, बीकानेर में सिलेंडर 1852 में ले सकेंगे और श्रीगंगानगर में आप सिलेंडर को 1883 रूपए में खरीद सकेंगे। यदि यह देखा जाये की सबसे महंगा कमर्शियल गैस सिलेंडर राज्य के किस शहर में मिलेगा तो वह प्रतापगढ़ है। प्रतापगढ़ में सिलेंडर की कीमत 1933 होगी।

पहले वाले रहेंगे घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

लोगों के लिए यह राहत भरा हो सकता है कि प्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले वाले महीने फ़रवरी में भी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं हुआ था। इसके अलावा घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को देखें तो इसमें लंबे समय से कोई फेरबदल नहीं किया गया है। इसमें अंतिम बार 30 अगस्त, 2023 को बदलाव किया गया था। इसके साथ ही 14 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम पहले जैसे ही रखे गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article