Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आम जनता के लिए खुशखबरी, LPG सिलेंडर पर 72 रुपये की कटौती

11:34 AM Jun 01, 2024 IST | Aastha Paswan

LPG Price Cut: लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले आम जनता को बड़ी राहत मिली है। कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में कटौती हुई है। कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में 72 रुपये तक की कटौती हुई है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1 जून से दिल्ली में 69.50 रुपये, कोलकाता में 72 रुपये, मुंबई में 69.50 रुपये और चेन्नई में 70.50 रुपये सस्ता हो गया है।

Highlights

महीने की शुरुआत में सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

जून के पहले ही दिन एक अच्‍छी खबर आई है. अब लोगों को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम चुकाने होंगे. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। वाणिज्यिक LPG सिलेंडर का रेट 72 रुपये तक कम कर दिया गया है। यह लगातार तीसरा महीना है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट घटाया गया है।

Advertisement

दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का दाम 69.50 रुपए घटाया गया है। अब राष्‍ट्रीय राजधानी में यह 1676 रुपए मिलेगा। कोलकाता में सिलेंडर के रेट 72 रुपए तक कम हुए. अब यहां सिलेंडर 1787 रुपए में मिलेगा। मुंबई में सिलेंडर 69.50 रुपए कम होकर 1629 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में सिलेंडर 1840.50 रुपए का हो गया है। चंडीगढ में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1697 रुपये में मिलेगा। पटना में इसका नया रेट 1932 रुपये हो गया है। मध्‍यप्रदेश के भोपाल में 1704 रुपये तो उत्‍तर प्रदेश के लखनऊ में 19 किलोग्राम का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2050 रुपये में मिलेगा।

लगातर तीसरे महीने कटौती

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट लगातार तीसरे महीने घटाया गया है। 1 मई को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 19 रुपए तक कम किए थे। मई में सिलेंडर के दाम नई दिल्‍ली में 1745.50 रुपए, कोलकाता में 1859 रुपए, मुंबई में सिलेंडर का दाम 1698.50 रुपये, चेन्नई में सिलेंडर 1911 रुपए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article