Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

LPG Price Hike : आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका, 50 रुपए महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर

घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दामों में भारी इजाफा हुआ है। तेल कंपन‍ियों की तरफ से 14.2 किलो वाले सिलेंडर पर 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

09:39 AM Jul 06, 2022 IST | Desk Team

घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दामों में भारी इजाफा हुआ है। तेल कंपन‍ियों की तरफ से 14.2 किलो वाले सिलेंडर पर 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

आम आदमी को महंगाई (Inflation) का बड़ा झटका लगा है। तेल कंपन‍ियों की तरफ से घरेलू एलपीजी स‍िलेंडर (Domestic LPG Cylinder) की कीमत में भारी बढ़ोतरी की गई है। 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दामों में 6 जुलाई से 50 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है। जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में अब घरेलू LPG सिलेंडर 1053 रुपये में मिलेगा।
Advertisement
मुंबई में भी घरेलू LPG सिलेंडर 1053 रुपए का ही मिलेगा। वहीं कोलकाता में 1079 और चेन्नई में आज से 1068.50 रुपये का मिलेगा। इससे पहले एक जुलाई को ही तेल कंपन‍ियों ने कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में कटौती की थी, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों को स्थिर रखा था।
जानें आपके शहर में क्या है रेट?
दिल्ली : 1053
मुंबई : 1053
कोलकाता : 1079
चेन्नई : 1069
लखनऊ : 1091
जयपुर : 1057
पटना : 1143
इंदौर : 1081
अहमदाबाद : 1060
पुणे : 1056
गोरखपुर : 1062
भोपाल : 1059 
आगरा : 1066 
कब कितना हुआ इजाफा?
पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट 834.50 रुपये से बढ़कर 1053 रुपये पर पहुंच गया है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में आखिरी बार 4 रुपये की बढ़ोतरी 19 मई 2022 को हुई थी। इससे पहले दिल्ली में 7 मई को रेट 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर था। 
22 मार्च 2022 के रेट 949.50 रुपये के मुकाबले सात मई को एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये महंगा हुआ था। 22 मार्च को भी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की उछाल आई थी। इससे पहले अक्टूबर 2021 से फरवरी 2022 तक घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट दिल्ली में 899.50 रुपये पर टिके थे। 
Advertisement
Next Article