Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

उपराज्यपाल सिन्हा का दावा - आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोकेगी सरकार

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को दावा किया कि सरकार केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद के ताबूत में एक साल में आखिरी कील ठोकेगी।

08:26 PM Aug 13, 2022 IST | Desk Team

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को दावा किया कि सरकार केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद के ताबूत में एक साल में आखिरी कील ठोकेगी।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को दावा किया कि सरकार केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद के ताबूत में एक साल में आखिरी कील ठोकेगी। सिन्हा ने यहां शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में एक कार्यक्रम में कहा, जहां उन्होंने 25 जिला विकास परिषद (डीडीसी), ब्लॉक विकास परिषद (बीडीसी) भवनों का शिलान्यास किया और पूरे केंद्र शासित प्रदेश में 1,000 अमृत सरोवरों का लोकार्पण किया।
Advertisement
कुछ पड़ोसी देश के इशारे पर शांति में खलल डालने की कोशिश कर रहा हैं 
उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘यह हमारा दायित्व है कि मातृभूमि की प्रत्येक इंच की रक्षा करें और यहां तक कि हम हर चीज का बलिदान करें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग, पड़ोसी देश के इशारे पर जम्मू कश्मीर में खलल डालने की कोशिश कर रहे हैं। पड़ोसी देश जिसकी हालत खुद दयनीय है जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए कुछ अच्छा नहीं कर सकता।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमने कई बेकसूर लोगों की जान गंवाई है, अब इसे रूकना होगा।आतंकवाद और इसके परिवेश में आखिरी कील ठोकने का वक्त आ गया है।’’
आपको बता दे की जम्मू कश्मीर में केंद्र सरकार टेरिस्ट ऑपरेशन के तहत आतंकवादियों का सफाया कर रही हैं। जिसके बाद से ही पाकिस्तान में चल जिहादी फैक्ट्री के आकाओं का दम सूख रहा हैं 
Advertisement
Next Article