टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Lucknow: मड़ियांव के कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

लखनऊ के मड़ियांव इलाके में भीषण आग लगने की घटना सामने आ रही है। यहां एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई।

06:55 AM Oct 30, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

लखनऊ के मड़ियांव इलाके में भीषण आग लगने की घटना सामने आ रही है। यहां एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई।

UP: लखनऊ के मड़ियांव इलाके में भीषण आग लगने की घटना सामने आ रही है। यहां एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगी है। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। आग के विकराल होने के कारण उसपर काबू पाने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घटना से आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

Advertisement

दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

आग के फैलने से पूरे इलाके में काफी दूर तक के मकानों में धुआं भर गया। आस-पास मौजूद लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कबाड़ खाली प्लॉट में रखा था। किसी के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है। स्थानीय लोगों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने की सही वजह का पता नहीं चला है। वहीं, बताया जा रहा है कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है।

फायर टेंडर ने आग पर काबू पाया

घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मचारी प्रशांत कुमार ने बताया कि, आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है। हमें 9:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत हम मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। फायर टेंडर की 3 गाड़ियां मौके पर हैं। कोई जनहानि नहीं हुई है

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article