टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

लुधियाना सामूहिक बलात्कार कांड पंजाब सरकार पर काला धब्बा : सुखपाल सिंह खैहरा

पंजाबी एकता पार्टी के प्रधान सुखपाल सिंह खैहरा ने लुधियाना में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की निंदा करते हुए इसे राज्य की कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार

09:13 PM Feb 12, 2019 IST | Desk Team

पंजाबी एकता पार्टी के प्रधान सुखपाल सिंह खैहरा ने लुधियाना में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की निंदा करते हुए इसे राज्य की कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार

पंजाबी एकता पार्टी के प्रधान सुखपाल सिंह खैहरा ने लुधियाना में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की निंदा करते हुए इसे राज्य की कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार पर लगा काला धब्बा करार दिया है।

Advertisement

श्री खैहरा ने मंगलवार को यहां जारी बयान में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की तुरंत गिऱफ्तारी की माँग करते हुए कहा कि दिल दहला देने वाले इस कृत ने महिलाओं में असुरक्षा की भावना को प्रबल किया है।

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सरकार चिंतित है, जल्द ही दूर की जाएंगी परेशानियां : पंजाब सरकार

उन्होंने लुधियाना के सामूहिक दुष्कर्म की तुलना दिल्ली के निर्भया दुष्कर्म कांड से करते हुए कहा कि लुधियाना की घटना के एक दिन पश्चात ही अमृतसर में भी दुष्कर्म की सूचना है जहां एक आटो रिक्शा चालक और उसके दोस्त ने लुधियाना की 15 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया। दोनों ही मामलों में पुलिस की लापरवाही सामने आई है।

श्री खैहरा ने कहा कि सामूहिक बलात्कार मामले में कार्रवाई करने में असफल रहे पुलिस अधिकारी को बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार के दूसरे मामले में अमृतसर पुलिस अपराधियों का सुराग ढूँढने में असफल रही है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के ख़ल़िफ बढ़ रहे अपराध पंजाब पुलिस का संवेदनहीन चेहरा दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व अकाली -भाजपा सरकार के समय से ही पंजाब पुलिस का राजनैतिक बदले लिए दुरुपयोग हो रहा है और कैप्टन सरकार इस मुद्दे को हल करने में असफल रही है।

Advertisement
Next Article