W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दुकान में घुसकर फिल्मी स्टाइल में लूटी ज्वेलरी, दुकानदार को 500 मीटर घसीटा, वीडियो हुआ वायरल

08:14 PM Apr 07, 2026 IST | Himanshu Negi
दुकान में घुसकर फिल्मी स्टाइल में लूटी ज्वेलरी  दुकानदार को 500 मीटर घसीटा  वीडियो हुआ वायरल
Ludhiana Jewelry Store Robbery

Ludhiana Jewelry Store Robbery: पंजाब के लुधियाना से चोरी की वारदात सामने आई है जहां लुटेरे ने ज्वेलेरी की दुकान में पहुंच कर चांदी का कड़ा दिखाने की मांग की और अलग अलग कड़ा देखने के बाद दुकानदार ने 32 ग्राम का कड़ा दिखाया और इसी समय लुटेरे ने लगभग 8 मिनट तक कड़ा देखा और फोन पर बात करने लगा उसका मकसद दुकानदार को बातचीत में उलझा कर भागने का था। बात करते हुए दुकान के बाहर गया और अपनी बाइक में भागने लगा। दुकानदार ने बहादुरी दिखाते हुए उसके पीछा किया और लुटेरे ने दुकानदार को भी लगभग 500 मीटर तक घसीट दिया।

Advertisement

चोरी की वारदात को अंजाम दिया

पंजाब के लुधियाना में शिमलापुरी इलाके के मोहल्ला कोट मंगल से सामने आई है जहां फिल्मी स्टाइल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरी करने के बाद अपनी बाइक से भी फरार हो गया लेकिन दुकानदार उसका पीछा करके उसे पकड़ने की कोशिश की तो लगभग 500 मीटर तक घसीट कर ले गया जिसमें उन्हे कई चोट आई है और वह घायल हो गए है। यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है और दुकानदार द्वारा शिकायत दर्ज करा कर जांच भी शुरू कर दी है।

Advertisement

CCTV में कैद पूरी वारदात

बदमाश पूरी सोची समझी साजिश के तहत दुकान में आया था औऱ उसने दुकान के बाहर अपनी बाइक को भी स्टार्ट करके रखा था। कुछ देर तक चांदी का कड़ा देखने के बाद वह फोन पर बातों में लगा रहा औऱ अचानक उठ कर दुकान के बाहर भागा और बाइक से भागने लगा तभी दुकानदार ने बहादुरी दिखाते हुए उसका पीछा किया लेकिन लुटेरे ने बाइक से ही उन्हें घसीट दिया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है औऱ CCTV में कैद पूरी वारदात सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है।

Advertisement

ALSO READ: 45 वर्षीय अब्दुल ने 8 साल की बच्ची के साथ की छेड़छाड़, हिंदुओं ने जमकर की पिटाई; Video सोशल मीडिया पर Viral

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी राजनीति, देश-विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में भी माहिर हैं। GGSIPU से Affiliated कॉलेज LLDIMS से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की और ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) की पढ़ाई पूरी करके पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण, IJCP Pvt Ltd. में Internship पूरी करने के बाद Sudarshan Tv Channel में 9 PM शो के लिए बतौर प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×