W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Kolkata में पर्यावरण की थीम पर बनाया गया मां दुर्गा का पंडाल, लगाए गए 8,000 पौधे

07:01 AM Oct 04, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
kolkata में पर्यावरण की थीम पर बनाया गया मां दुर्गा का पंडाल  लगाए गए 8 000 पौधे

Kolkata: नवरात्रि के पावन पर्व का 3 अक्टूबर से आगाज हो गया है। इस बीच पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों को भी स्थापित कर दिया गया है। हर साल की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा पंडाल में अलग-अलग थीमें बनाई गई है। कोलकाता के लालबागान नबांकुर में एक दुर्गा पूजा पंडाल की थीम को पर्यावरण के अनुसार बनाया गया है। यह पंडाल ना सिर्फ हरियाली का संदेश दे रहा है बल्कि इस पंडाल की ओर लोग भी आकर्षित हो रहे हैं।

Advertisement

Highlights

Advertisement

  • पर्यावरण के थीम पर बनाया गया मां दुर्गा का पंडाल
  • पंडाल में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए
  • पर्यावरण बचाओ और जीवन बचाओ का संदेश 

दरअसल, दुर्गा पूजा पंडाल में कई तरह के पौधे लगाए गए हैं। साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमा को भी पर्यावरण के अनुकूल ही बनाया गया है। इस पंडाल के माध्यम से पर्यावरण बचाओ और जीवन बचाओ का भी संदेश दिया जा रहा है। दुर्गा पूजा पंडाल समिति के सदस्य अरुणव रॉय ने बताया कि मां दुर्गा के पंडाल को इको फ्रेंडली बनाया गया है। दिन के समय पंडाल ग्रीन हाउस का अहसास कराता है और रात के समय में लाइट की चकाचौंध दिखाएगी, जो इसकी सुदंरता को और भी बढ़ाता है। इस पंडाल को 8,000 प्राकृतिक पौधों से सजाया गया है।

Advertisement

पूजा के बाद पौधों को रिसाइकल किया जाएगा 

अगर हमें बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ लड़ना है तो ऐसी चीजों को बढ़ावा देना होगा, जो पर्यावरण को बचाती हैं। उन्होंने दुर्गा पंडाल के आइडिया के बारे में बताते हुए कहा, इस बार के दुर्गा पूजा पंडाल को लेकर हमारे सेक्रेटरी और आर्टिस्ट के बीच चर्चा हुई, तभी पर्यावरण को लेकर एक ख्याल आया। इसके बाद ही पंडाल को पर्यावरण के अनुसार ही बनाया गया है। हम दुर्गा पूजा समाप्त होने के बाद इन पौधों को रिसाइकल करने का काम करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×