Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मां लक्ष्मी को बहुत पसंद है ये महीना, इस महीने में ना करें ये 3 काम

कार्तिक माह 10 अक्टूबर 2022 से शुरू हो गया है, समापन 8 नवंबर 2022 को होगा। कार्तिक को बहुत पवित्र महीना माना जाता है।

07:00 PM Oct 21, 2022 IST | Desk Team

कार्तिक माह 10 अक्टूबर 2022 से शुरू हो गया है, समापन 8 नवंबर 2022 को होगा। कार्तिक को बहुत पवित्र महीना माना जाता है।

कार्तिक माह 10 अक्टूबर 2022 से शुरू हो गया है, समापन 8 नवंबर 2022 को होगा। कार्तिक को बहुत पवित्र महीना माना जाता है। हिंदू धर्म में स्नान, दान, पुण्य कर्म, धार्मिक अनुष्ठान के लिए कार्तिक मास को बहुत पवित्र महीना माना जाता है। मां लक्ष्मी  को कार्तिक माह बेहद प्रिय है। यह चातुर्मास का चौथा महीना कहलाता है, जिसमें देवउठनी एकादशी  पर भगवान विष्णु क्षीर निद्रा से जागते हैं और फिर सारे शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। पर इस महीन कुछ काम नहीं करने चाहिए इन कामों को करने से घर से बरकत चली जाती है। तो आइए जानते हैं कौन से काम इन दिनों नहीं करने चाहिए।
Advertisement
1.कार्तिक महीने में मांसहारी भोजन नहीं करना चाहिए। इन्हें तामसिक प्रवृति का माना जाता है।
2.कार्तिक माह में शरीर में तेल भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा कहा जाता हैं कि इस महीने शरीर पर तेल लगाना से विष्णु भगवान नाराज होते हैं। ऐसे में केवल एक दिन यानी नरक चतुर्दशी के दिन शरीर पर तेल लगा सकते हैं।
3.इस महीने उड़द , मूंग, मसूर, चना, मटर, राई खाने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि ये सभी चीजें गरिष्ठ होती हैं। जबकि कार्तिक माह में हल्का भोजन करना चाहिए।
4.कार्तिक माह में किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुचाना चाहिए और न ही कोई गलत काम करना चाहिए। ऐसा करने विष्णु जी नाराज हो जाते हैं।
5.पेड़-पौधों में भगवान का वास होता है। ऐसे में कार्तिक माह में पेड़ नहीं काटना चाहिए। ऐसा करने पर मनुष्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता हैं।
Advertisement
Next Article