
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वदेशी कोरोना वैक्सीन को अभूतपूर्व उपलब्धि करार देते हुए आज कहा कि‘मेड इन इंडिया’वैक्सीन आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की परिचायक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को देश भर में कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरूआत किये जाने के बाद शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ देश आज एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है।
नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कोरोना के विरुद्ध लड़ई में भारत ने एक अहम पड़ाव पार किया है। विश्व का सबसे बड़े टीकाकरण अभियान, भारत के वैज्ञानिकों की अपार क्षमता और हमारे नेतृत्व की शक्ति को दर्शाता है। ’’ कोरोना महामारी पर मानवता की जीत में भारत की भूमिका का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ भारत उन चुनिंदा देशों में से एक है, जिसने मानवता के विरुद्ध आए सबसे बड़े संकट को समाप्त करने की दिशा में विजय पायी है।देश आज एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है।@narendramodi जी के नेतृत्व में कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में भारत ने एक अहम पड़ाव पार किया है।
— Amit Shah (@AmitShah) January 16, 2021
विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान, भारत के वैज्ञानिकों की अपार क्षमता और हमारे नेतृत्व की शक्ति को दर्शाता है।#LargestVaccineDrive pic.twitter.com/q9KdNkY6Q8
इस अभूतपूर्व उपलब्धि से हर भारतीय गौरवान्वित है। यह विश्वपटल पर एक नये आत्मनिर्भर भारत का उदय है। सभी वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई। ’’ स्वदेशी वैक्सीन को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़े कदम बताते हुए शाह ने कहा, ‘‘ मोदी जी के नेतृत्व वाला यह ‘नया भारत’ आपदाओं को अवसर में और चुनौतियों को उपलब्धियों में बदलने वाला भारत है। यह‘मेड इन इंडिया’वैक्सीन इसी आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की परिचायक हैं। इस ऐतिहासिक दिन पर मैं हमारे सभी कोरोना योद्धाओं को कोटि-कोटि नमन करता हूँ।’’ भारत में आज से दुनिया के सबसे बड़ टीकाकरण कार्यक्रम की शुरूआत हुई है। पहले दिन देश भर में तीन हजार से भी अधिक स्थानों पर करीब 100 लाभार्थियों को यह टीका लगाया जायेगा।मोदी जी के नेतृत्व वाला यह ‘नया भारत’ आपदाओं को अवसर में और चुनौतियों को उपलब्धियों में बदलने वाला भारत है।
— Amit Shah (@AmitShah) January 16, 2021
यह 'मेड इन इंडिया' वैक्सीन इसी आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की परिचायक हैं।
इस ऐतिहासिक दिन पर मैं हमारे सभी कोरोना योद्धाओं को कोटि-कोटि नमन करता हूँ।#LargestVaccineDrive