W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मध्य प्रदेश: नौकरियों में महिलाओं के लिए 35% आरक्षण लागू

सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए आरक्षण बढ़ाकर 35% किया गया

10:54 AM Nov 05, 2024 IST | Rahul Kumar

सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए आरक्षण बढ़ाकर 35% किया गया

मध्य प्रदेश  नौकरियों में महिलाओं के लिए 35  आरक्षण लागू
Advertisement

मध्य प्रदेश : सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरियों में अब 35 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की है. एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को राजधानी भोपाल में आयोजित हुई कैबिनेट मीटिंग में सरकारी नौकरियों में महिलाओं के आरक्षण को बढ़ाकर 35 फीसदी करने का फैसला लिया है। मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि एमपी में शासकीय सेवा में जो भी भर्ती होगी उसमें महिलाओं को अब 35 फीसदी रिजर्वेशन होगा।

कैबिनेट बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले

कैबिनेट के फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए शुक्ला ने कहा कि कैबिनेट ने राज्य में 254 नए उर्वरक बिक्री केंद्र खोलने को मंजूरी दी है। डिप्टी सीएम शुक्ला ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने सारनी में 660 मेगावाट क्षमता का एक महत्वपूर्ण ताप विद्युत संयंत्र स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए कुल 830 मेगावाट क्षमता की विद्युत संयंत्र इकाइयों (205 मेगावाट क्षमता के दो विद्युत संयंत्र तथा 210 मेगावाट क्षमता के दो अन्य संयंत्र) को बंद कर दिया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar

View all posts

Advertisement
×