Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री शिवराज ने गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बुलाई महत्वपूर्ण बैठक

मध्यप्रदेश के खरगोन सहित मालवा निमाड़ में हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां पुलिस और गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।

10:22 AM Apr 12, 2022 IST | Desk Team

मध्यप्रदेश के खरगोन सहित मालवा निमाड़ में हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां पुलिस और गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।

मध्यप्रदेश के खरगोन सहित मालवा निमाड़ में हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां पुलिस और गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री निवास पर बुलाई इस बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और पुलिस तथा गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
Advertisement
कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए  नहीं दिए जाएं अवकाश
राज्य सरकार हाल की कुछेक हिंसक घटनाओं और त्योहारों के मद्देनजर काफी सतर्क होकर कदम उठा रही है, वहीं हिंसक घटनाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ काफी सख्ती से पेश आ रही है। उनकी अवैध रूप से बनीं संपत्तियां बुलडोजर से जमीदोंज की जा रही हैं। प्रदेश पुलिस ने एक आदेश जारी कर कहा है कि पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को त्योहारों के चलते कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए अवकाश नहीं दिए जाएं।
Advertisement
Next Article