Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Madhya Pradesh: रीवा में आज चुनावी रैली करेंगे CM केजरीवाल, प्रदेशवासियों को देंगे कई गारंटी

11:16 AM Sep 18, 2023 IST | NAMITA DIXIT

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बता दें बीजेपी और कांग्रेस पहले से चुनावी मैदान में हैं।इसी के साथ आम आदमी पार्टी भी आज से चुनावी अखाड़े में कूदने वाली है। दिल्ली के सीएम और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल आज मध्य प्रदेश के रीवा में एक चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं। केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी रीवा आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान अरविंद केजरीवाल रीवा से प्रदेश की जनता को 10 गारंटी देंगे।

प्रदेश के रीवा में आप की महारैली का आयोजन किया जाने वाला

आपको बता दें आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की सभी 230 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर अरविंद केजरवाल का पूरा फोकस मध्य प्रदेश पर है। लगभग हर महीने केजरीवाल मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। प्रदेश के रीवा में आप की महारैली का आयोजन किया जाने वाला है। इस महारैली में आम प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान शामिल हो रहे हैं।

महारैली में करीब एक लाख लोगों के हिसाब से डोम तैयार किए गए

दरअसल, सीएम केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान दोपहर 2 बजे रीवा आएंगे। रीवा में महारैली का आयोजन किया गया है। महारैली में करीब एक लाख लोगों के हिसाब से डोम तैयार किए गए हैं। महारैली को सीएम अरविंद केजरीवाल संबोधित कर प्रदेश की जनता को दिल्ली की तरह 10 गारंटी देंगे।इससे पहले आम के राष्ट्रीय अध्यक्ष केजरीवाल 20 अगस्त को सतना जिले में आयोजित आमसभा में शामिल होने के लिए आए थे।

 

 

Advertisement
Advertisement
Next Article