W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मध्य प्रदेश: CM योगी आदित्यनाथ ने बाबा महाकाल के किए दर्शन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मध्य प्रदेश के प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उज्जैन में महाकालेश्वर के मंदिर में पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की……..

06:09 PM Sep 13, 2023 IST | Amit Kumar

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मध्य प्रदेश के प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उज्जैन में महाकालेश्वर के मंदिर में पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की……..

मध्य प्रदेश  cm योगी आदित्यनाथ ने बाबा महाकाल के किए दर्शन
Advertisement
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मध्य प्रदेश के प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उज्जैन में महाकालेश्वर के मंदिर में पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुधवार को मध्य प्रदेश आना हुआ। वह हवाई मार्ग से इंदौर पहुंचे और फिर वहां से हेलीकॉप्टर से उज्जैन के लिए रवाना हुए।
Advertisement
योगी आदित्यनाथ ने उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और महाकाल का विशेष अभिषेक किया। इसके बाद वे भर्तृहरि की गुफा पहुंचे और दर्शन किया। मुख्यमंत्री योगी उज्जैन से इंदौर पहुंचे और उन्होंने राजवाड़ा में स्थित देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उसके बाद नाथ मंदिर रवाना हुए।
Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

Advertisement
×