Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शर्मनाक : अतिक्रमण का विरोध करने पर आदिवासी महिला को लगाई आग, मौत

मध्य प्रदेश के गुना में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक आदिवासी महिला को आग के हवाले कर दिया। उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी शुक्रवार रात मौत हो गई।

03:03 PM Jul 09, 2022 IST | Desk Team

मध्य प्रदेश के गुना में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक आदिवासी महिला को आग के हवाले कर दिया। उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी शुक्रवार रात मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के गुना जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अपनी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध कर रही आदिवासी महिला को कुछ लोगों ने जिन्दा आग के हवाले कर दिया। 80 फीसदी जल चुकी महिला को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी शुक्रवार रात मौत हो गई। 
Advertisement
गुना जिले के धनेरिया गांव की रहने वाली रामप्यारी बाई की जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ था, जब उसने इसका विरोध किया था, उन्होंने 2 जुलाई को महिला को आग लगा दी। हमीदिया अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष गोहिया ने पुष्टि की कि महिला का शुक्रवार रात निधन हो गया। उन्होंने कहा कि शव अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवार को सौंप दिया गया है।

पश्चिम बंगाल : TMC के तीन नेताओं की हत्या करने के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार

महिला सहरिया जनजाति की थी, जिसे विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूह के रूप में वगीर्कृत किया गया है। पुलिस में दर्ज उनकी शिकायत के अनुसार, आरोपी छह बीघा जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे है। यह जमीन कथित तौर पर पूर्व दिग्विजय सिंह सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री कल्याण योजना के तहत रामप्यारी बाई के परिवार को आवंटित की गई थी।
रिपोर्ट्स का कहना है कि स्थानीय प्रशासन ने इस साल मई में जमीन से जुड़े विवाद को भी सुलझा लिया था, बावजूद इसके बदमाश नहीं मानें और उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करते रहे। पुलिस ने घटना के सिलसिले में दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
Advertisement
Next Article