W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मध्य प्रदेश: बुरहानपुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के आलमगंज इलाके में शुक्रवार को एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लग गई।

01:38 AM Nov 02, 2024 IST | Rahul Kumar

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के आलमगंज इलाके में शुक्रवार को एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लग गई।

मध्य प्रदेश  बुरहानपुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग

दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

Advertisement

सूचना मिलने पर कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के काम में जुट गईं। बुरहानपुर के नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और सुरक्षा उपायों के लिए कुछ घरों को खाली करा लिया गया है।

Advertisement

Advertisement

आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया

मिडिया से बात करते हुए संदीप श्रीवास्तव ने बताया, “बुरहानपुर के गणपति नाका थाना क्षेत्र के आलमगंज में एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लग गई। शुरुआत में दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। उसके बाद करीब 10 दमकल गाड़ियां पिछले 2.5 घंटे से आग बुझाने के काम में लगी हुई हैं। इसके साथ ही 4 टैंकर भी इन दमकल गाड़ियों को मदद कर रहे हैं। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। सुरक्षा उपायों के तहत कुछ घरों को खाली करा लिया गया है, क्योंकि पास में ही रिहायशी इलाका है।आगे की जानकारी का इंतजार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×