For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Madhya Pradesh: ग्वालियर में जान से मारने की धमकी देकर किया लड़की का रेप, आरोपी गिरफ्तार

03:54 PM Dec 30, 2023 IST | Srishti Khatri
madhya pradesh  ग्वालियर में जान से मारने की धमकी देकर किया लड़की का रेप  आरोपी गिरफ्तार
Girl raped by threatening to kill in Gwalior

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में पड़ोस में रहने वाली लड़की को जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार करने के आरोप में 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान हेमंत के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि घटना जिले के डबरा पुलिस थाना क्षेत्र की है। घटना रात 11 बजे की है जब पीड़िता के परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। घटना के बाद, लड़की पुलिस स्टेशन पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) निरंजन शर्मा ने कहा, ''पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि जब उसके घर में कोई नहीं था, तो उसके पड़ोस में रहने वाला आरोपी हेमंत उसके घर में घुस आया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया।“

अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जारी है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Srishti Khatri

View all posts

Advertisement
×