W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मध्य प्रदेश : भारत जोड़ो यात्रा के लिए सरकार करेगी पुख्ता सुरक्षा

देशभर में राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा चल रही है, जो कि कई राज्यों से गुजर चुकी है।जो कि कई राज्यों से गुजर चुकी है।इसी बीच राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की हत्या की धमकी वाला एक गुमनाम पत्र सामने आने के एक दिन बाद इंदौर में धमाकों की धमकी मिली है।

05:36 PM Nov 19, 2022 IST | Desk Team

देशभर में राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा चल रही है, जो कि कई राज्यों से गुजर चुकी है।जो कि कई राज्यों से गुजर चुकी है।इसी बीच राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की हत्या की धमकी वाला एक गुमनाम पत्र सामने आने के एक दिन बाद इंदौर में धमाकों की धमकी मिली है।

मध्य प्रदेश   भारत जोड़ो यात्रा के लिए सरकार करेगी पुख्ता सुरक्षा
Advertisement
देशभर में राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा चल रही है, जो कि कई राज्यों से गुजर चुकी है।इसी बीच राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की हत्या की धमकी वाला एक गुमनाम पत्र सामने आने के एक दिन बाद इंदौर में धमाकों की धमकी मिली है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राज्य में भारत जोड़ो यात्रा पर खतरे की आशंका से इनकार किया।
Advertisement
राहुल गांधी की पुख्ता सुरक्षा के लिए सरकार जिम्मेदार 
एक कथित धमकी भरे पत्र के जवाब में गृह मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा के लिए पूरी सुरक्षा प्रदान करना सुनिश्चित किया है।मिश्रा ने शनिवार को कहा, मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की पुख्ता सुरक्षा के लिए सरकार जिम्मेदार है। मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि जहां तक सुरक्षा प्रदान करने की बात है, यह हमारी प्रतिबद्धता है।
 घावों पर नमक छिड़कने का लगाया आरोप 
Advertisement
मिश्रा अक्सर राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला करते हैं। उन्होंने कमलनाथ पर इस महीने की शुरूआत में एक समारोह के लिए खालसा स्टेडियम जाकर 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के घावों पर नमक छिड़कने का आरोप लगाया।मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा, शायद कमलनाथ नहीं चाहते कि राहुल गांधी की यात्रा मध्य प्रदेश आए, इसलिए ये सब स्टंट कर रहे हैं।
बीजेपी पहले ही ऐलान कर चुकी है
इंदौर का खालसा स्टेडियम इस महीने की शुरूआत में खबरों में था, जब 8 नवंबर को गुरु नानक जयंती के अवसर पर आयोजित एक समारोह में कमलनाथ को सम्मानित किए जाने पर विवाद हुआ था।कीर्तन गायक मनप्रीत सिंह कानपुरी ने 1984 के सिख विरोधी दंगों का उल्लेख किया था, जिसके बारे में कमलनाथ पर अतीत में आरोप लगे थे और आयोजकों को कमलनाथ का सम्मान करने के लिए फटकार लगाई थी।बीजेपी पहले ही ऐलान कर चुकी है कि अगर कमलनाथ भारत जोड़ो यात्रा के दौरान स्टेडियम में प्रवेश करते हैं तो उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×