टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मध्य प्रदेश : नहीं हो रही थी शादी, तो नाराज युवक ने बल्ले से पीट-पीट कर मां को मार डाला

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विवाह नहीं होने से नाराज 32 वर्षीय युवक ने अपनी 67 वर्षीय मां की क्रिकेट के बल्ले से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

01:51 PM Nov 10, 2022 IST | Desk Team

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विवाह नहीं होने से नाराज 32 वर्षीय युवक ने अपनी 67 वर्षीय मां की क्रिकेट के बल्ले से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विवाह नहीं होने से नाराज 32 वर्षीय युवक ने अपनी 67 वर्षीय मां की क्रिकेट के बल्ले से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मां की मौत के बाद जुर्म छिपाने की नीयत से आरोपी ने उनके छत से गिरने की बात कही, हालांकि पुलिस ने उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
कमजोर होने के कारण उसका विवाह नहीं
कोहेफिजा थाना प्रभारी विजय सिंह सिसोदिया ने बताया कि घटना मंगलवार रात को खानू गांव में बिस्मिल्लाह मस्जिद के पास परिवार के साथ रहने वाली आसमा फारूक के साथ हुई। उन्होंने बताया कि आसमा के दो बेटे हैं, जिनमें बड़े बेटे अताउल्ला की शादी हो चुकी है जबकि छोटे बेटे अब्दुल अहद फरहान के मानसिक रुप से कमजोर होने के कारण उसका विवाह नहीं हो पाया है।
मां छत से गिरकर घायल
उन्होंने बताया कि इसे लेकर फरहान अक्सर मां से झगड़ा किया करता था। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात अताउल्ला अपनी पत्नी को लेने अपने ससुराल गया था और वहां से लौटकर उसने रात को कमरे में मां को खून से लथपथ पड़ा देखा। उन्होंने कहा, अलाउल्ला के पूछने पर फरहान ने कहा कि मां छत से गिरकर घायल हो गई है।
 मां की हत्या करना कबूल 
पुलिस ने बताया कि अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने के बाद संदेह के आधार पर फरहान से पूछताछ की गई तो उसने बल्ले से ताबड़तोड़ वार कर मां की हत्या करना कबूल कर लिया। सिर में चोट लगने से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।
पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोप में अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Advertisement
Advertisement
Next Article