Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मध्य प्रदेश : गोहत्या के शक में भीड़ ने की दो आदिवासियों की पीट-पीटकर हत्या, बरामद हुआ मांस

मध्य प्रदेश के सिवनी शहर में दो आदिवासी व्यक्तियों को पीट-पीटकर मार डालने का मामला सामने आया है। दरअसल दोनों पर शक था कि, यह गौवंश की हत्या कर मांस स्टोर कर रहे थे।

11:19 AM May 04, 2022 IST | Desk Team

मध्य प्रदेश के सिवनी शहर में दो आदिवासी व्यक्तियों को पीट-पीटकर मार डालने का मामला सामने आया है। दरअसल दोनों पर शक था कि, यह गौवंश की हत्या कर मांस स्टोर कर रहे थे।

मध्य प्रदेश के सिवनी शहर में दो आदिवासी व्यक्तियों को पीट-पीटकर मार डालने का मामला सामने आया है। दरअसल दोनों पर शक था कि, यह गौवंश की हत्या कर मांस स्टोर कर रहे थे। मृतकों के परिवार का कहना है कि, जब दोनों व्यक्ति घरों में सो थे तभी आरोपी आए और उन्हें उठा ले गए। मरने वाले व्यक्तियों की पहचान 45 वर्षीय संपत लाल और 50 वर्षीय धनसा इनावी के रूप में हुई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे दिखाई दे रहा है कि, एक दर्जन से अधिक लोग लाठी-डंडों के साथ पीड़ितों को घेरे हुए हैं।   
मृतक युवकों के घर से मिला 10-12 किलोग्राम मांस : पुलिस अधिकारी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो में लोग दोनों से सवाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोग उनसे पूछ रहे हैं कि, इसे किसने काटा? इसमें कितने लोग शामिल थे? किस टाइम इसे काटा गया? इस मामले के बारे में पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक दर्जन से अधिक लोगों ने गौवंश का मांस ले जा रहे तीन लोगों को घेर रखा है और उन्होंने इन्हे पुलिस को सौंपने के बजाए इन लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। अधिकारी ने कहा, कुरई थाना क्षेत्र की पुलिस ने छह नामजद तथा 12 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतक युवकों के घर से 10-12 किलोग्राम मांस भी बरामद किया गया है।
Advertisement
 
कांग्रेस विधायक ने अपने समर्थकों से साथ हाईवे को किया ब्लॉक
इस घटना के बाद स्थानीय कांग्रेस विधायक अर्जुन काकोदिया ने अपने समर्थकों के साथ एनएच44 ब्लॉक कर दिया और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा, मृतकों को के परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता भी दी जानी चाहिए। वहीं कांग्रेस ने  तीन विधायकों की एक कमेटी बनाई है जो मौके पर जाकर पीड़ितों के परिवार से बात कर रिपोर्ट तैयार करेगी और पार्टी अध्यक्ष को सौपेंगी।

Advertisement
Next Article