Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Madhya Pradesh: नगर निगम का एक्शन, दमोह में अवैध बूचड़खानों पर की कार्रवाई

01:27 PM Jan 15, 2024 IST | Aastha Paswan

Madhya Pradesh: प्रदेश में बढ़ रहे बूचड़खानों पर नगर निगम लगातार रोकथाम लगा रही है। दमोह जिले में बूचड़खानों के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है।

Highlights

दमोह में बूचड़खानों का अवैध निर्माण ध्वस्त

नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि कि नगर पालिका और जिला प्रशासन की एक संयुक्त टीम ने सोमवार को मध्य प्रदेश के दमोह जिले में बूचड़खानों के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। दमोह नगर पालिका द्वारा की गई कानूनी कार्यवाही के बाद निर्माण को अवैध पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। ये बूचड़खाने दमोह कोतवाली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कसाई मंडी क्षेत्र में स्थित थे।

Advertisement

नगर निगम का एक्शन

दमोह के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) संदीप मिश्रा के अनुसार, कुछ हिंदू संगठनों ने हाल ही में एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि जिले के कसाई मंडी क्षेत्र में गायों की हत्या की जा रही है और क्षेत्र में अवैध रूप से हड्डियों का गोदाम भी संचालित किया जा रहा है। इसके बाद, जिला प्रशासन और नगर पालिका ने निरीक्षण किया और एक हड्डी गोदाम सहित अवैध निर्माण पाया।

ASP मिश्रा ने दी जानकारी

ASP मिश्रा ने कहा, "नगरपालिका द्वारा की गई कानूनी कार्यवाही के तहत बूचड़खानों के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। हम जिला प्रशासन की एक टीम के साथ पहुंचे और शांतिपूर्ण ढंग से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। मौके पर लगभग 60 पुलिसकर्मी मौजूद थे।

अवैध धंधों पर नकेल कसने के लिए पुलिस तैनात

क्षेत्र में संचालित अवैध धंधों पर नकेल कसने के लिए पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गयी है और पुलिस क्षेत्र में लगातार छानबीन में लगी हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article