Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मध्य प्रदेश : रतलाम में डीजे बजाने पर दो समुदाय के बीच पथराव, 4 लोग घायल

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच हुए पथराव में कम से कम चार घायल हुए है।

04:26 PM May 23, 2022 IST | Desk Team

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच हुए पथराव में कम से कम चार घायल हुए है।

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच हुए पथराव में कम से कम चार घायल हुए है। जानकारी के अनुसार, यह घटना एक बारात में डीजे बजाने के कारण हुई, जिस पर दूसरे समूह ने विरोध किया, जिसके परिणामस्वरूप हिंसा हुई।
Advertisement
पुलिस के मुताबिक, रविवार रात एक मुस्लिम परिवार शादी के बाद रस्म अदा कर रहा था। इस दौरान कुछ लोग डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। जैसे ही जुलूस कोठडी गांव के एक मंदिर से गुजरा, हिंदू समुदाय के लोगों के एक समूह ने गाने पर आपत्ति जताई। 
इसके परिणामस्वरूप दोनों समुदायों के बीच गरमागरमी शुरू हुई, जो जल्द ही हिंसक हो गई और दोनों ग्रुपों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने कहा कि पथराव में कम से कम चार लोग घायल हो गए। उन्हें जिले के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के पुलिस थानों से अतिरिक्त पुलिस बल भी मंगवाया गया है। इस दौरान जिला एसपी और एसडीएम (अनुमंडल दंडाधिकारी) मौके पर पहुंच गए। 
रतलाम के एसपी अभिषेक तिवारी ने कहा, “हमने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों से बात की और स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। हालांकि, आगे किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।” तिवारी ने आगे बताया कि “एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और नौ लोगों पर हिंसा में शामिल होने का मामला दर्ज किया गया है। चार घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की जांच जारी है।”  
Advertisement
Next Article