Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मध्य प्रदेश : चार कत्ल का एक कातिल....भोपाल से हुआ गिरफ्तार, सिर्फ चौकीदारों को बनाता था निशाना

मध्य प्रदेश के शहर सागर में लगातार चौकीदारों को निशाना बना रहा सीरियल किलर पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। आरोपी ने कुल चार हत्याओं को अंजाम दिया है। इसमें से सबसे पहली हत्या उसने मई 2022 और बाकी के तीन कत्ल तो लगातार तीन दिनों के दरम्यान हुए हैं।

01:14 PM Sep 02, 2022 IST | Desk Team

मध्य प्रदेश के शहर सागर में लगातार चौकीदारों को निशाना बना रहा सीरियल किलर पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। आरोपी ने कुल चार हत्याओं को अंजाम दिया है। इसमें से सबसे पहली हत्या उसने मई 2022 और बाकी के तीन कत्ल तो लगातार तीन दिनों के दरम्यान हुए हैं।

मध्य प्रदेश के खूबसूरत शहर सागर में लगातार चौकीदारों को निशाना बना रहा सीरियल किलर पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। आरोपी ने कुल चार हत्याओं को अंजाम दिया है। इसमें से सबसे पहली हत्या उसने मई 2022 और बाकी के तीन कत्ल तो लगातार तीन दिनों के दरम्यान हुए हैं। इन हत्याओं ने सागर के लोगों में भय पैदा का दिया है।
Advertisement
आरोपी भोपाल से गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए कहा है कि राज्य के सागर शहर में तीन चौकीदारों की हत्या के आरोपी ने ही भोपाल में गुरुवार-शुक्रवार की रात को एक और चौकीदार की हत्या की है। आरोपी को भोपाल में शुक्रवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया।
नरोत्तम मिश्रा ने मीडियाकर्मियों को बताया, ‘‘मध्य प्रदेश के सागर में ‘सीरियल कीलिंग’ के मामले में पुलिस ने आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने भोपाल में भी एक और चौकीदार की हत्या की बात स्वीकार की है।’’ 
मार्बल के पिल्लर से हत्या 
भोपाल में खजूरी पुलिस थाना प्रभारी संध्या मिश्रा ने बताया, ‘‘भोपाल में भी गुरुवार -शुक्रवार की देर रात को अज्ञात व्यक्ति ने एक चौकीदार की हत्या कर दी है। यह घटना शहर के बैरागढ़ कला क्षेत्र में एक मार्बल की दुकान में हुई।’’ उन्होंने कहा कि अज्ञात आरोपी ने चौकीदार सोनू वर्मा (23) को मार्बल के पिल्लर से मार कर हत्या कर दी।
खजूरी पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि वर्मा बैरागढ़ कला क्षेत्र स्थित गोरा मार्बल की दुकान में चौकीदार का काम करता था और घटना के वक्त अपनी ड्यूटी पर तैनात था। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू की। इससे पहले, सागर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) अनुराग ने बताया, ‘‘हमने सागर कस्बे में तीन चौकीदारों की हत्या में शामिल एक संदिग्ध को भोपाल से शुक्रवार तड़के पकड़ा। इस बात की प्रबल संभावना है कि वह इन घटनाओं का मुख्य साजिशकर्ता है। हमारी जांच जारी है।’’
बिना हथियारों के हत्याकांड को अंजाम
2-3 मई की दरमियांरात सागर के मकरोनिया थाना इलाके में रेलवे के ओवर ब्रिज के नीचे इस रात को एक भयानक वारदात हुई थी। अंडर कंस्ट्रक्शन ओवरब्रिज की देखभाल के लिए यहां तैनात एक चौकीदार का किसी ने खौफनाक तरीके से सिर पर डंडों से वार कर कत्ल कर दिया था। राज्य के सागर शहर में तीन दिन में अलग-अलग घटनाओं में तीन चौकीदारों की हत्या कर दी गई, जिससे वहां दहशत फैल गई। 
सागर के कैंट थाना क्षेत्र में 28-29 अगस्त की दरमियानी रात एक कारखाने में तैनात चौकीदार कल्याण लोधी (50) की सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि दूसरी घटना में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 29-30 अगस्त की दरमियानी रात कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में ड्यूटी पर तैनात एक अन्य चौकीदार शंभू नारायण दुबे (60) की सिर पर पत्थर मार कर हत्या कर दी गई। तीसरी घटना में सागर के मोती नगर थाना इलाके में 30-31 अगस्त की दरमियानी रात अज्ञात आरोपी ने एक मकान की रखवाली करने वाले मंगल अहिरवार के सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी थी। 
Advertisement
Next Article