Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मध्य प्रदेश : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछली सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

07:04 PM Nov 13, 2023 IST | Deepak Kumar

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को बीमारू प्रदेश बना दिया था, जिसे भाजपा ने बेमिसाल बनाया और अब बेस्ट प्रदेश बनाएंगे। विदिशा जिले के सिरोंज और गुना जिले के चाचैड़ा में सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि आने वाला चुनाव सिर्फ विधायक बनाने का चुनाव नहीं है, यह अगले पांच सालों तक देश और प्रदेश का भविष्य तय करने वाला चुनाव है। इस चुनाव में एक तरफ परिवारवादी कांग्रेस पार्टी है और दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को सुरक्षित बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी है।

Advertisement

राज्य को बेमिसाल प्रदेश बनाया

2003 में भाजपा की सरकार बनने से पहले 10 सालों तक रही बंटाढार दिग्विजय सिंह की सरकार ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। भाजपा की सरकार ने 18 सालों में इस बीमारू राज्य को बेमिसाल प्रदेश बनाया। अब हम बेमिसाल मध्य प्रदेश को बेस्ट प्रदेश बनाएंगे। अमित शाह ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर हमला करते हुए कहा कि इस चुनाव में एक तरफ कमलनाथ हैं, जिनको नकुल नाथ को मुख्यमंत्री बनाना है। दूसरी तरफ दिग्विजय सिंह हैं, जिनको अपने बेटे जयवर्धन सिंह को मुख्यमंत्री बनाना है।

 देश का भला केवल और केवल मोदी के नेतृत्व में

केंद्र में सोनिया जी हैं, जिन्हें राहुल बाबा को प्रधानमंत्री बनाना है। जो लोग अपने बेटे-बेटियों के लिए राजनीति में हैं, क्या वो देश और मध्य प्रदेश का भला कर सकते हैं? मध्य प्रदेश और देश का भला केवल और केवल मोदी के नेतृत्व में देश भक्तों की टोली जैसी भाजपा कर सकती है। अभी-अभी कांग्रेस के लोग पांच गारंटी लेकर आए हैं। लेकिन, जिनकी खुद की कोई गारंटी नहीं है, वो देश और प्रदेश को क्या गारंटी देंगे।

नरेंद्र मोदी ने अपने 9 सालों में गरीबों के कल्याण के लिए ढेरों कदम उठाए

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकारें 'गरीबी हटाओ' के नारे लगाती रहीं, लेकिन गरीबी तो हटाई नहीं, गरीबों को हटाने का काम करती रही। नरेंद्र मोदी ने अपने 9 सालों में गरीबों के कल्याण के लिए ढेरों कदम उठाए। सिर्फ मध्य प्रदेश में ही 93 लाख किसानों के खातों में हर साल 6,000 रुपये किसान सम्मान निधि के भेजे हैं। अब तक 30 हजार करोड़ रुपये किसानों के खातों में आ चुके हैं। अब हमारी सरकार किसानों को हर साल 12,000 रुपये देने वाली है। लाडली लक्ष्मी योजना के चेक मिलने शुरू हो चुके हैं। 65 लाख गरीबों के घरों में नल से जल पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि 3.70 करोड़ लोगों का आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख तक मुफ्त इलाज हो रहा है। आप फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे, गरीबों को 10 लाख तक का इलाज मुफ्त होगा। मोदी सरकार ने 80 लाख घरों में शौचालय बनाए हैं और 5 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दे रही है और इस योजना को अगले पांच सालों के लिए बढ़ाने जा रही है। 82 लाख माता-बहनों को 450 रुपये में उज्जवला गैस सिलेंडर मिल रहा है। प्रदेश में लाखों गरीबों के घर बनाए गए हैं और भाजपा की सरकार प्रदेश में 6 एक्सप्रेस-वे बनाकर सड़कों का जाल बनाने जा रही है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article