W3Schools
Advertisement

19 Month Old Loses Eyesight: सर्दी होने पर 19 महीने के मासूम को दी गलत दवा और इंजेक्शन, चली गई आंखों की रोशनी

02:12 PM Jun 29, 2026 IST | Bhawana Rawat
19 month old loses eyesight  सर्दी होने पर 19 महीने के मासूम को दी गलत दवा और इंजेक्शन  चली गई आंखों की रोशनी
19 Month Old Loses Eyesight

मध्य प्रदेश के सागर जिले के सरकारी अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां इलाज में कथित लापरवाही की वजह से 19 महीने के मासूम की आंखों की रोशनी चली गई। पिता ने बंडा सिविल अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले में जांच के लिए समिति गठित कर दी है।

Advertisement

गलत दवा और इंजेक्शन से बिगड़ी हालत

19 Month Old Loses Eyesight
Wrong treatment allegation (Image- Social Media)

जानकारी के मुताबिक, भूसा कमलपुर गांव के रहने वाले इन्द्राज विश्वकर्मा अपने 1 साल 7 महीने के बेटे विनय विश्वकर्मा को सर्दी और आंखों में लालिमा की शिकायत के बाद 29 मई 2026 को अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने बच्चे को आई ड्रॉप, पैरासिटामोल सिरप, इंजेक्शन और अन्य दवाएं दीं। इसके बाद बच्चे की हालत सुधरने के बजाय तेजी से बिगड़ने लगी। मासूम की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पहले जिला अस्पताल रेफर किया और फिर वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे तुरंत एम्स (AIIMS) भोपाल भेज दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

Advertisement

बच्चे की दोनों आंखों की रोशनी चली गई

Wrong treatment allegation
Child eyesight loss (Image- Social Media)

पीड़ित पिता का दावा है कि AIIMS भोपाल में जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि गलत इलाज और लापरवाही की वजह से बच्चे की दोनों आंखों की रोशनी पूरी तरह चली गई है, अब बच्चा नेत्रहीन हो गया है।

Advertisement

संबंधित डॉक्टर और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पीड़ित पिता इन्द्राज विश्वकर्मा ने इस लापरवाही के खिलाफ बंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने संबंधित डॉक्टर और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि वे ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को नाम से नहीं जानते, लेकिन उनका चेहरा पहचानते हैं। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए बंडा के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. योगेंद्र खटीक ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: NIT छात्र ने इंदौर में की आत्महत्या, बड़े भाई का बड़ा आरोप- ‘सीनियर्स की प्रताड़ना ने ले ली जान’

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×