W3Schools
Advertisement

Bhopal Family Murder Case: भोपाल में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद पिता ने की आत्महत्या

Bhopal Family Murder Case: भोपाल के छोला मंदिर इलाके में एक परिवार के चार सदस्यों की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, नरेंद्र साहू ने अपनी मां, पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रेस्टोरेंट बंद होने के कारण वह परेशान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
06:44 PM Nov 02, 2026 IST | Team Desk
Bhopal Family Murder Case: भोपाल के छोला मंदिर इलाके में एक परिवार के चार सदस्यों की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, नरेंद्र साहू ने अपनी मां, पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रेस्टोरेंट बंद होने के कारण वह परेशान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
bhopal family murder case  भोपाल में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत  पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद पिता ने की आत्महत्या
Madhya Pradesh (credit social media )

Bhopal Family Murder Case: मध्य प्रदेश के भोपाल से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। छोला मंदिर इलाके में रहने वाले एक परिवार के मुखिया पर अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या करने का आरोप लगा है। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू ने कुछ समय पहले अपना रेस्टोरेंट खोला था। लेकिन , किसी कारण से यह रेस्टोरेंट 15 दिन पहले ही बंद हो गया था। इसके चलते नरेंद्र काफी परेशान रहता था।

Advertisement

यह परिवार करीब एक साल पहले मालीखेड़ी इलाके में किराए के मकान में रहने आया था। पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र ने अपनी मां, पत्नी, बेटी और बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद वह सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के पास चोपड़ा कलां में रेलवे ट्रैक पर पहुंचा, जहां उसका शव मिला।

Advertisement

मृतकों की पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 50 वर्षीय सरस्वती साहू (नरेंद्र की मां), 29 वर्षीय सोमलता साहू (नरेंद्र की पत्नी), 10 वर्षीय कृति साहू (बेटी) और 6 वर्षीय खुश साहू (बेटे) के रूप में हुई है। वहीं, घर के मुखिया नरेंद्र साहू का शव सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के पास चोपड़ा कलां में रेलवे ट्रैक पर मिला है।

Advertisement

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी हुई है। DCP जोन-4 आदर्श कांत शुक्ला ने बताया कि सोमवार सुबह एफआरवी सिस्टम पर रेलवे ट्रैक के पास एक घटना की सूचना मिली थी। सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र से मिली जानकारी के आधार पर पता चला कि एक ही परिवार के चार सदस्यों और एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है।

रेलवे ट्रैक पर मिले व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई थी। परिवार के चार सदस्यों के शवों की जांच करने पर उनके गले पर कट के निशान मिले। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Gwalior Mobile Blast: इलाज के लिए क्लिनिक में बैठे मरीज के फोन में हुआ धमाका, आग की लपटों से मची अफरा-तफरी, जानें पूरा मामला

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×