W3Schools
Advertisement

Bhopal: भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा बुधवार को, सीएम मोहन यादव और जे.पी नड्डा होंगे शामिल

01:17 AM Nov 04, 2026 IST | Rahul Kumar Rawat
bhopal  भाजपा की  लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ  पदयात्रा बुधवार को  सीएम मोहन यादव और जे पी नड्डा होंगे शामिल
Bhopal

Bhopal: मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी बुधवार को राजधानी भोपाल में 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' के संकल्प के साथ पदयात्रा निकालेगी। इसमें केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया ने एक बयान में बताया कि पदयात्रा में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, राज्य सरकार के मंत्री, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी और सभी जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

Advertisement

BJP Foot March: पदयात्रा को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना

उन्होंने कहा, ''लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' के संकल्प के साथ आयोजित यह विशाल पदयात्रा चार नवंबर को सुबह 10 बजे अटल पथ, प्लेटिनम प्लाजा, टीटी नगर से शुरू होकर रोशनपुरा तक पहुंचेगी।'' बृजगोपाल लोया ने दावा किया कि इस पदयात्रा में करीब एक लाख लोग शामिल होंगे।

Advertisement

कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को पत्र लिखकर त्योहारों और जनहित को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम को स्थगित करने या किसी अन्य स्थान पर आयोजित करने की अपील की थी। कांग्रेस नेता अभिनव बरोलिया ने बृहस्पतिवार को धनतेरस जैसे महत्वपूर्ण त्योहार का हवाला देते हुए कहा था कि यह व्यापारियों के लिए साल का महत्वपूर्ण कारोबारी अवसर होता है।

Advertisement

Bhopal: भाजपा की देशभर में पदयात्रा

ऐसे में राजनीतिक आयोजन के कारण बाजारों तक लोगों की पहुंच बाधित करना और उनकी सुविधाओं को प्रभावित करना उचित नहीं होगा। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के जवाब में भाजपा देशभर में 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्राएं निकाल रही है। भोपाल में पदयात्रा से पहले भाजपा जबलपुर और इंदौर में भी ऐसे आयोजन कर चुकी है।

ALSO READ: सस्पेंशन के बाद बोले एसीपी, मेरा मनोबल टूटा नहीं है

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×