W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'BJP की जीत तय', दतिया में वोटिंग के बीच बोले नरोत्तम मिश्रा- विकास ही विकास होगा

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता विकास के पक्ष में मतदान कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर हार के डर से आरोप लगाने की राजनीति करने का भी आरोप लगाया।
01:00 PM Jul 30, 2026 IST | Shivangi Shandilya
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता विकास के पक्ष में मतदान कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर हार के डर से आरोप लगाने की राजनीति करने का भी आरोप लगाया।
 bjp की जीत तय   दतिया में वोटिंग के बीच बोले नरोत्तम मिश्रा  विकास ही विकास होगा
Narottam Mishra on Datia Bypoll 2026

आज, 30 जुलाई 2026 को मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित विधानसभा सीट दतिया में आज उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इसी बीच आज मतदान के बीच MP के पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज बहुत उमस है. जैसा कि आप देख सकते हैं, एयर-कंडीशंड कमरे में होने के बावजूद हम पसीने से भीगे हुए हैं। लेकिन दतिया में हमारी माताओं, बहनों, बेटियों और बहुओं की यह परंपरा रही है कि वे घर के काम निपटाकर वोट देने के लिए बाहर नीकलती हैं। वे आज भी ऐसे ही करेंगी, और मैं सभी से अपील करता हूं कि वे आज भी ऐसा ही करेंगी, और मैं सभी से अपील करता हूं कि वे बाहर निकलें और अपना वोट डालें।

Advertisement

'कांग्रेस हारकर आरोप लगाती है' - नरोत्तम मिश्रा

Narottam Mishra BJP (credit-sm)

बता दें कि MP के पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने बीच वोटिंग के दौरान कहा कि हमें भरोसा है कि 'BJP की जीत तय' जरूर होगी। भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "कांग्रेस का यही परिचय है कि जब वो हारती है तो कोई न कोई आरोप तो लगाती ही है। भाजपा और भाजपा के द्वारा किए गए विकास के पक्ष में जनता मतदान करेगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर उन्होंने कहा, "ये उनकी हताशा और निराशा का परिचय है। जब कांग्रेस चुनाव हारती है तो वो ऐसा ही करती है।"

Advertisement

दतिया उपचुनाव में इन पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर

दतिया उपचुनाव में कांटे की टक्कर भाजपा और कांग्रेस के बीच है। बीजेपी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी और कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के बीच है। घनश्याम सिंह स्थानीय पूर्व शाही परिवार से आते हैं। जबकि,बीजेपी में नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी पर भरोसा जताया। शुरुआती में नरोत्तम मिश्रा की नाराजगी की भी खबर सामने आई थी लेकिन अब स्थिति सामान्य है। मालूम हो कि दतिया सीट अप्रैल महीने में खाली हुई थी, जब धोखाधड़ी के एक मामले में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 3 साल के लिए जेल भेजा गया था तब। ऐसे में उनकी विधानसभा सदस्यता भी खत्म हो गई। 2023 के चुनाव में उन्होंने भाजपा के नरोत्तम मिश्रा को 7,500 से ज्यादा वोटों से हराया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें: 3 राज्यों के उपचुनाव में BJP की अग्निपरीक्षा, बिहार में PK तो MP में कांग्रेस से कड़ा मुकाबला; वोटिंग जारी

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×