Chitrakoot Flood Update: चित्रकूट में बाढ़ से हाल बेहाल, 25 घर टूटे, कीचड़ से पटा गांव, हेलिकॉप्टर से किया गया रेस्कयू
मध्य प्रदेश के सतना जिले में मंदाकिनी नदी का पानी गांव में घुस गया जिसके चलते बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है और जिले भर में 350 से अधिक लोगों को बचाया गया। चित्रकूट में हेलीकॉप्टर द्वारा राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया, जहां सेना के एक हेलीकॉप्टर ने दो लोगों को बचाया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। आज जलस्तर कम होने के बाद कई घर कीचड़ से सने हुए थे और 25 कच्चे मकान टूट गए थे, लोगों के घरों में कीचड़ और पानी भरने के बाद लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।
हर संभव सहायता का आश्वासन दिया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव चित्रकूट पहुंचे और बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और कहा कि बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है, लेकिन किसी की जान नहीं गई है। सतना के कलेक्टर सतीश कुमार ने कहा कि भारी बारिश के कारण चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर अधिकतम बाढ़ स्तर से लगभग छह मीटर ऊपर तक बढ़ गया था, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो रही है और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
घरों और दुकानों को नुकसान

मध्यप्रदेश के सतना जिले के कुछ इलाकों में तीन से चार घंटे के अंदर 10 से 12 सेंटीमीटर बारिश हुई। जिसके कारण सभी नदियाँ और नाले उफान पर हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बाढ़ स्तर से लगभग छह मीटर ऊपर तक पहुँच गया था लेकिन अब स्थिति अब सामान्य हो रही है, कुछ इलाकों में घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचा है, पानी लोगों के घरों में घुस गया है और नयागांव जाने वाला एक पुल बह गया है। बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

Join Channel