W3Schools
Advertisement

भोपाल के न्यू मार्केट में हनुमान मंदिर के पास 4 इमारतों में फैली आग, दमकल की गाड़ियां और फोम मशीन मौके पर तैनात

घटना की सूचना मिलते ही भोपाल नगर निगम और पुलिस विभाग की दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भेल से भी विशेष फायर ब्रिगेड टीम और फोम मशीन बुलाई गई। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।
06:30 PM Oct 08, 2026 IST | Rohit Singh
घटना की सूचना मिलते ही भोपाल नगर निगम और पुलिस विभाग की दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भेल से भी विशेष फायर ब्रिगेड टीम और फोम मशीन बुलाई गई। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।
भोपाल के न्यू मार्केट में हनुमान मंदिर के पास 4 इमारतों में फैली आग  दमकल की गाड़ियां और फोम मशीन मौके पर तैनात

fire in bhopal new market : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर को भीषण आग लग गई। हनुमान मंदिर के पास दोपहर करीब पौने तीन बजे भड़की इस आग ने देखते ही देखते आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें तीन से चार इमारतों तक फैल गईं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही भोपाल नगर निगम और पुलिस विभाग की दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भेल से भी विशेष फायर ब्रिगेड टीम और फोम मशीन बुलाई गई। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

Advertisement

छोले-भटूरे की दुकान की चिमनी से शुरू हुई आग

स्थानीय विधायक भगवानदास सबनानी ने हादसे की वजह बताते हुए कहा कि आग की शुरुआत एक छोले-भटूरे की दुकान की चिमनी से हुई थी। इसके बाद लपटें तेजी से फैलीं और पास की कपड़ों, इलेक्ट्रॉनिक्स और बर्तनों की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

Advertisement

दुकानें एक के बाद एक आग पकड़ती गईं, जिससे नुकसान काफी बढ़ गया। विधायक के अनुसार, नगर निगम आयुक्त और पूरी प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद है और भेल से बुलाई गई खास फोम मशीन का इस्तेमाल कर आग बुझाने की हर संभव कोशिश की जा रही है।

नगर निगम कमिश्नर खुद मौके पर मौजूद

भोपाल नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने बताया कि आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, हालांकि तीन से चार इमारतों में नुकसान हुआ है। उन्होंने जानकारी दी कि मौके पर फायर ब्रिगेड की 8 से अधिक गाड़ियां और पानी के 9 टैंकर लगातार काम कर रहे हैं। पानी खत्म न हो, इसके लिए टैंकरों को बार-बार रिफिल किया जा रहा है। कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि आग के पूरी तरह बुझने के बाद ही हादसे में हुए कुल नुकसान और स्थिति का विस्तृत ब्योरा दिया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें - Rajgarh Blind Murder Case: MP के राजगढ़ में प्रेमिका का सर काटकर भागा आरोपी, सड़क हादसे में हुई मौत, ट्रक ने मारी टक्कर

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×