W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Twisha की विदाई के समय सास ने मांगे थे Extra 2 लाख रुपए, फिर भी...', FIR में हुए चौंकाने वाले खुलासे

02:44 PM May 26, 2026 IST | Amit Kumar
twisha की  विदाई के समय सास ने मांगे थे extra  2 लाख रुपए  फिर भी      fir में हुए चौंकाने वाले खुलासे
Giribala Singh 2 Lakh Demand (Image- Social Media)

Giribala Singh 2 Lakh Demand: भोपाल की ट्विशा शर्मा की रहस्यमयी मौत का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं, जिससे मामला और भी गंभीर होता जा रहा है। घटना से पहले और बाद की सीसीटीवी फुटेज, पति समर्थ सिंह का फरार होना और बाद में आत्मसमर्पण करना, साथ ही सास गिरिबाला सिंह (Giribala Singh Samarth Singh) के बयानों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब मामले की जांच सीबीआई ( Twisha Death CBI probe) को सौंप दी गई है, जिससे पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। इस बीच दर्ज एफआईआर में कई चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं।

Advertisement

Giribala Singh 2 Lakh Demand: शादी के समय दहेज और 2 लाख रुपये की मांग

Giribala Singh 2 Lakh Demand (Image- Social Media)
Giribala Singh 2 Lakh Demand (Image- Social Media)

एफआईआर के अनुसार, ट्विशा के परिवार ने शादी में अपनी क्षमता से अधिक खर्च किया था। परिवार ने बेटी की शादी में दहेज और अन्य सामान भी दिया था। आरोप है कि विदाई के समय ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने एक्स्ट्रा 2 लाख रुपये की मांग की थी, जिसे परिवार ने किसी तरह पूरा किया। इसके बावजूद ससुराल पक्ष शादी में हुए खर्च को कम बताते हुए ताने देता था। पति समर्थ सिंह और उसकी मां अक्सर कहते थे कि शादी उनके “स्टैंडर्ड” के हिसाब से नहीं हुई।

Advertisement

Twisha Sharma Death Case: खर्च के लिए मायके से मंगवाए जाते थे पैसे

एफआईआर में यह भी कहा गया है कि शादी के बाद ट्विशा को घर खर्च के लिए पैसे नहीं दिए जाते थे। उसे अपने मायके से ऑनलाइन पैसे मंगवाने पड़ते थे। परिवार का आरोप है कि ससुराल में उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाता था और लगातार अपमानित किया जाता था।

Advertisement

गर्भावस्था पर लगाए गए गंभीर आरोप

Giribala Singh 2 Lakh Demand (Image- Social Media)
Giribala Singh 2 Lakh Demand (Image- Social Media)

परिजनों के मुताबिक, अप्रैल 2026 में ट्विशा करीब एक महीने की गर्भवती थी। इसी दौरान पति समर्थ सिंह और उसकी मां ने बच्चे को “दूसरे का” बताकर उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। मई 2026 की शुरुआत में ट्विशा के चरित्र पर भी सवाल उठाए गए। लगातार मानसिक तनाव और आरोपों के कारण उसने गर्भपात करा लिया। परिवार का कहना है कि यह फैसला उसने दबाव में लिया था।

मामले में यह भी सामने आया है कि प्रताड़ना से परेशान होकर ट्विशा कुछ समय के लिए अपने मायके चली गई थी। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई। 22 अप्रैल 2026 को ट्विशा के परिजन उसके ससुराल पहुंचे थे, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया और मामला शांत करने की कोशिश की गई।

मौत से पहले मां को किए कई फोन

एफआईआर के अनुसार, 12 मई 2026 को ट्विशा ने अपनी मां को कई बार फोन किया था। रात करीब 9:41 बजे उसने व्हाट्सऐप कॉल भी किया। बातचीत के दौरान उसके पति समर्थ सिंह की तेज आवाज सुनाई दी और अचानक फोन कट गया। इसके बाद ट्विशा की मां ने कई बार उसे और उसके ससुराल वालों को फोन किया, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। रात करीब 10:35 बजे सास गिरिबाला सिंह ने फोन उठाया, लेकिन ट्विशा से बात कराने से मना कर दिया और कॉल काट दी। इसके बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई।

जांच में जुटाए गए अहम सबूत

जांच एजेंसियों ने व्हाट्सऐप चैट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, शव पंचनामा, गवाहों के बयान, शादी की तस्वीरें, शादी कार्ड और पैसों के लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों को सबूत के तौर पर शामिल किया है। एफआईआर में कहा गया है कि पति और सास द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही थी। परिजनों का आरोप है कि इसी प्रताड़ना से परेशान होकर ट्विशा ने बागमुंडलिया एक्सटेंशन स्थित (HIG/311 ) अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे दहेज मृत्यु और घरेलू प्रताड़ना से जुड़ा मामला माना है।

यह भी पढ़ें: 

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×