W3Schools
Advertisement

भोपाल में पत्नी के शौक पड़ा पति को भारी, शोरूम से उड़ाई 23 लाख की लग्जरी कार, मॉल के पास से यूं पकड़ा गया आरोपी

यह अनोखी घटना भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। पुलिस जाँच में पता चला कि आरोपी का नाम गजेंद्र उर्फ ऋषि आनंद है, जो मूल रूप से नर्मदापुरम का रहने वाला है और भोपाल में किराए के मकान पर रहता था। शोरूम में काम करने के कारण उसे गाड़ियों के स्टॉक और अंदरूनी कामकाज की पूरी जानकारी थी।
06:22 PM Nov 01, 2026 IST | Rohit Singh
यह अनोखी घटना भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। पुलिस जाँच में पता चला कि आरोपी का नाम गजेंद्र उर्फ ऋषि आनंद है, जो मूल रूप से नर्मदापुरम का रहने वाला है और भोपाल में किराए के मकान पर रहता था। शोरूम में काम करने के कारण उसे गाड़ियों के स्टॉक और अंदरूनी कामकाज की पूरी जानकारी थी।
भोपाल में पत्नी के शौक पड़ा पति को भारी  शोरूम से उड़ाई 23 लाख की लग्जरी कार  मॉल के पास से यूं पकड़ा गया आरोपी
source : social media

Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक अपनी पत्नी की महंगी चीजों और लग्जरी गाड़ियों की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए खुद कार चोर बन बैठा। आरोपी जिस कार शोरूम में काम करता था, वहीं से उसने ग्राहक द्वारा बुक की गई 23 लाख रुपये की चमचमाती फॉक्सवैगन वर्टस GT कार चुरा ली। जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और पूछताछ की, तो उसने जो वजह बताई उसे सुनकर सब दंग रह गए। फिलहाल पुलिस ने कार बरामद कर ली है और मामले की आगे की जाँच में जुट गई है।

Advertisement

शोरूम का कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

यह अनोखी घटना भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। पुलिस जाँच में पता चला कि आरोपी का नाम गजेंद्र उर्फ ऋषि आनंद है, जो मूल रूप से नर्मदापुरम का रहने वाला है और भोपाल में किराए के मकान पर रहता था। शोरूम में काम करने के कारण उसे गाड़ियों के स्टॉक और अंदरूनी कामकाज की पूरी जानकारी थी।

Advertisement

28 सितंबर की रात उसने इसी का फायदा उठाया और बुक की गई लग्जरी गाड़ी लेकर चुपचाप रफूचक्कर हो गया। शोरूम के स्टॉक मिलान के दौरान जब गाड़ी गायब मिली, तब प्रबंधन के होश उड़े और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

Advertisement

जीपीएस ने खोला राज

शुरुआत में सीसीटीवी फुटेज में चेहरा साफ न होने के कारण पुलिस को सुराग ढूँढने में मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन कार में लगे GPS सिस्टम ने चोर का सारा खेल बिगाड़ दिया। शुक्रवार की रात पुलिस को लोकेशन नर्मदापुरम रोड स्थित एक बड़े मॉल के पास मिली। पुलिस ने तुरंत दबिश दी तो नजारा देखकर हैरान रह गई, क्योंकि चुराई गई लग्जरी कार को आरोपी की पत्नी चला रही थी।

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी गजेंद्र ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी को महंगी गाड़ियों का बहुत शौक है और उसी के शौक को पूरा करने के लिए उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने धोखाधड़ी और चोरी का मामला दर्ज कर कार जब्त कर ली है। अब यह भी खंगाला जा रहा है कि इस कारनामे में पत्नी की कितनी हाथ था।

यह भी पढ़ें - Morena NH-44 Accident: मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर टैंकर ने बाइक को रौंदा, 3 मजदूरों की मौत

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×