W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दूसरी जाति के युवक से शादी करना चाहती थी बेटी, भाई और मां ने मिलकर की हत्या; बचने के लिए रची नौटंकी

12:53 PM Jul 08, 2026 IST | Shivangi Shandilya
दूसरी जाति के युवक से शादी करना चाहती थी बेटी  भाई और मां ने मिलकर की हत्या  बचने के लिए रची नौटंकी
Indore Daughter murder case

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक अग्रवाल परिवार पर अपनी 25 वर्षीय बेटी की हत्या का आरोप है। आरोप है कि लड़की दूसरी जाति के एक युवक से शादी करना चाहती थी, जो लड़की के परिवार के खिलाफ था। ये रिश्ता परिवार को कतई मंजूर नहीं थी। इस वजह से, उसकी मां और भाई ने उसकी हत्या कर दी और अपराध को छिपाने के लिए एक नाटक रचा।

Advertisement

परिवार का दावा था कि उसने जहर खा लिया था, लेकिन सच तब सामने आया जब अस्पताल के डॉक्टरों ने अपनी जांच रिपोर्ट जारी की; इससे पता चला कि उसकी मौत जहर खाने से नहीं, बल्कि बेरहमी से पीटे जाने के कारण लगी चोटों से हुई थी। अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है। जिसके बाद यह पूरा मामला काफी पेचीदा हो गया है।

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

Indore woman murder (credit-sm)

बता दें कि इस घटना को अंजाम देने के लिए, आरोपी ने युवती (ज्योति अग्रवाल) को जहर खिलाया और बाद में हालत बिगड़ने पर उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया; उन्होंने मामले को छिपाने के लिए कई बहाने भी बनाए। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि मौत की वजह युवती के साथ मारपीट थी। पुलिस ने इस मामले में भाई और मां को अरेस्ट कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। युवती इंदौर के हीरानगर थाना इलाके की रहने वाली थी।

Advertisement

पुलिस ने क्या कहा?

वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती दूसरे जाती के एक युवक से प्रेम करती थी उसके साथ शादी करना चाहती थी। जो युवती के परिवार वालों को मंजूर नहीं था। इस वजह से परिवार वालों ने युवती की हत्या कर दी। इस मामले का खुलास युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है।

युवती मंयक नाम के एक युवक से विवाह करने की जिद्द करती थी, जिस वजह से परिवार ने उसकी जान ले ली। पुलिस ने आगे बताया कि इस मामले को गंभीरता से देखते हुए पड़ोसियों और अन्य लोगों के बयान दर्ज किए गए है। मृतका के भाई प्रकाश अग्रवाल और मां को हत्या केस में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे तरह से भी इस केस को पुलिस खंगाल रही है।

READ ALSO: रानीखेत के सुंदरखाल जंगल में लापता युवती 6 दिन बाद मिली सुरक्षित, घास और जंगली पत्तियां खाकर किया गुजारा

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×