इंदौर के EV शोरूम में लगी भीषण आग, धू-धू कर जले कई वाहन, ऊपरी मंजिल से 20 लोगों को किया गया रेस्क्यू
Indore EV Showroom Fire: इंदौर की स्कीम-136 के एक अपार्टमेंट के तल में बने इलेक्ट्रिक वाहन के शोरूम में भीषण आग लग गई। आग के कारण शोरूम में रखे सभी दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए। अपार्टमेंट के ऊपरी दो मंजिल पर छह परिवार रहते हैं। आग लगने की वजह से वे सीढ़ियों से नीचे नहीं उतर पाए। समय रहते पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय निवासियों की मदद से 20 लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि आग लगने की ये घटना सुबह करीब 8:15 बजे हुई, तब शोरूम नहीं खुला था।
Indore Fire Accident: स्थानीय लोगों की मदद से 6 परिवार किए गए रेस्क्यू
शुक्रवार सुबह आग लगने से अफरातफरी माहौल हो गया। धुएं की वजह से ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले 6 परिवार वहीं फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने सीढ़ी और रस्सी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। अपार्टमेंट से सटी एक अन्य मल्टी में रहने वाले लोगों ने आग में फंसे परिवारों की मदद के लिए 20 से ज्यादा लोगों को छत पर आने के लिए कहा और उन्हें रस्सी और सीढ़ी की मदद से रेस्क्यू किया गया।
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के पूर्वी क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर 136 में एक इलेक्ट्रॉनिक वाहन शोरूम में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया और शोरूम में रखा सामान तथा कई वाहन जलकर खाक हो गए।#Indore #IndoreNews #FireIncident #ShowroomFire pic.twitter.com/yyCOJKCCnP
— Amit Singh 🇮🇳❣️ (@KR_AMIT007) June 5, 2026
Indore EV Showroom Fire: दोपहिया वाहन जलकर खाक
शोरूम में आग इतनी तेजी से फैली कि वहां खड़े सभी दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन जलकर खाक हो गए। शोरूम में धुआं उठता देख, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी और तुरंत ही बचाव कार्य शुरू किया।
Khalsa Chowk Fire: आग का धुआं फैलने से खुली नींद
बताया जा रहा है कि जब सुबह आग लगी, तो फ्लैट में परिवार सो रहे थे। जिसे ही फ्लैट में धुआं घुसा, तो लोगों की नींद खुल गई। उन्होंने जब नीचे देखा, तो शोरूम जल रहा था और नीचे उतरने की भी जगह नहीं थी। इस बीच पड़ोसियों ने अपने घरों से रस्सी और सीढ़ी लेकर मुंडेर पर लगा दी और एक-एक करके परिवारों को सुरक्षित निकाला गया। हालांकि आग फ्लैट के ऊपरी हिस्से तक नहीं पहुंच पाई। इस वजह से वहां रह रहे परिवारों का सामान सुरक्षित है।

Join Channel