W3Schools
Advertisement

Indore NEET Student Death: इंदौर में नीट की छात्रा ने छत से कूदकर दी जान, आखिरी बार बहन से की वीडियो कॉल

03:24 PM Jun 19, 2026 IST | Bhawana Rawat
indore neet student death  इंदौर में नीट की छात्रा ने छत से कूदकर दी जान  आखिरी बार बहन से की वीडियो कॉल
Indore NEET Student Death

इंदौर में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शुरुआती जांच में सामने आया कि घटना से पहले वह मोबाइल पर बात कर रही थी। हालांकि छात्रा के भाई ने पुष्टि की है कि वह ऊंचाई से कूदी है। पुलिस अब इस मामले में सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Advertisement

NEET Re-Examination Stress: 3 बार नीट का एक्जाम दिया, लेकिन पास नहीं हुई

इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र की धाकड़ कॉलोनी में एक निजी बिल्डिंग में अवंतिका मौर्य अपनी बड़ी बहन डॉ. सपना मौर्य के साथ रहती थी। अवंतिका की बहन ने बताया कि वह लंबे समय से नीट की तैयारी कर रही थी, 3 बार नीट का एक्जाम दिया लेकिन पास नहीं कर पाई थी। हाल ही में नीट परीक्षा रद्द होने की वजह से वह बहुत परेशान रहने लगी थी।
परिजनों के अनुसार, छात्रा अपने घर की बालकनी में मोबाइल पर बातचीत कर रही थी और इसके बाद वह बिल्डिंग की छत पर चली गई। थोड़ी देर बाद उसके गिरने की आवाज सुनाई दी।

Advertisement

NEET Student Death: इलाज के दौरान छात्रा की मौत

अवंतिका के चचेरे भाई और पिता ने पुष्टि की है कि छात्रा ने ऊपर से छलांग लगाई है, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमवाई अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह छात्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक छात्रा मूल रूप से धार जिले की रहने वाली थी और इंदौर में अपनी बड़ी बहन के साथ रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसका पूरा परिवार चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ा है; उसकी बड़ी बहन खुद एक डॉक्टर है, जबकि उसके पिता भी मेडिकल फील्ड में हैं और इन दिनों ट्रेनिंग के सिलसिले में इंदौर में ही मौजूद थे।

Advertisement

पहले भी कर चुकी है सुसाइड अटेम्प्ट

Indore NEET Student Death
(Image- Social Media)

बताया जा रहा है कि घटना के समय पिता फ्लैट में ही मौजूद थे, छात्रा के भाई का कहना है कि वह पहले भी सुसाइड अटेम्प्ट कर चुकी है। जनवरी में उसने फिनाइल पीकर सुसाइड की कोशिश की थी, भाई ने पुष्टि की है कि उसने टिंचा फॉल जाने की इच्छा भी जताई थी, लेकिन मैं उसे लेकर नहीं गया।

घटना से ठीक पहले करीब 11:30 बजे उसने अपनी चचेरी बहन से वीडियो कॉल पर बात की थी। इसी दौरान वह सीढ़ियां चढ़ते हुए छत पर चली गई। फिर कुछ देर बाद उसके नीचे गिरने की आवाज आई, जिसे सुनकर बिल्डिंग के सारे लोग बाहर आ गए। आनन-फानन में एम्बुलेंस और पुलिस को फ़ोन किया गया। छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×