W3Schools
Advertisement

खंडवा अनौखा प्रदर्शन: डॉगी का मास्क पहनकर पहुंचा सख्श, नसबंदी घोटाले और डॉग बाइट्स पर उठाए सवाल

मध्य प्रदेश के खंडवा में जनसुनवाई के दौरान उस समय सब हैरान रह गए, जब एक शख्स डॉगी का मुखौटा पहनकर अधिकारियों के सामने पहुंच गया। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर के नेतृत्व में हुए इस अनोखे प्रदर्शन के जरिए आवारा कुत्तों की नसबंदी के नाम पर 40 लाख रुपये के कथित घोटाले और 13 हजार से ज्यादा डॉग बाइट्स के मामलों पर गंभीर सवाल उठाए गए।
12:06 PM Aug 19, 2026 IST | Rohit Singh
मध्य प्रदेश के खंडवा में जनसुनवाई के दौरान उस समय सब हैरान रह गए, जब एक शख्स डॉगी का मुखौटा पहनकर अधिकारियों के सामने पहुंच गया। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर के नेतृत्व में हुए इस अनोखे प्रदर्शन के जरिए आवारा कुत्तों की नसबंदी के नाम पर 40 लाख रुपये के कथित घोटाले और 13 हजार से ज्यादा डॉग बाइट्स के मामलों पर गंभीर सवाल उठाए गए।
खंडवा अनौखा प्रदर्शन  डॉगी का मास्क पहनकर पहुंचा सख्श  नसबंदी घोटाले और डॉग बाइट्स पर उठाए सवाल

MP news : मध्य प्रदेश के खंडवा में मंगलवार को अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब कलेक्ट्रेट सभागृह में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक शख्स कुत्ते का मुखौटा पहनकर पहुंच गया। यह अनोखा विरोध प्रदर्शन आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी और उनकी नसबंदी पर हुए खर्च में कथित अनियमितताओं को लेकर था।

Advertisement

खंडवा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष दीपक (मुल्लू) राठौर के नेतृत्व में पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल ने सीधे तौर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। यह विरोध सोशल मीडिया पर अपने अनोखे अंदाज के लिए चर्चित हो गया।

Advertisement

13 हजार से अधिक केस

नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर का आरोप है कि नगर निगम ने पिछले चार सालों के दौरान आवारा कुत्तों के नसबंदी के नाम पर करीब 40 लाख रुपये के बिल पास किए हैं। इसके बावजूद शहर में आवारा कुत्तों का आतंक कम नहीं हुआ है।

Advertisement

उन्होंने दावा किया कि बीते चार सालों में शहर के 13,225 लोग कुत्तों के काटने का शिकार हो चुके हैं। राठौर ने तंज कसते हुए कहा कि जिस कुत्ते की नसबंदी का दावा किया गया था, वह भी बाद में छह बच्चों का बाप बन गया। हालांकि, इन आंकड़ों और दावों की प्रशासनिक स्तर पर स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

जांच के लिए बनेगी कमेटी

पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एडिशनल कलेक्टर काशीराम बड़ोले ने शिकायत दर्ज की। उन्होंने बताया कि नागरिकों ने नसबंदी के नाम पर फर्जी बिल निकाले जाने और काम न होने का आरोप लगाया है। इस संबंध में नगर निगम आयुक्त से चर्चा की गई है और आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी।

कमिटी गठन के अलावा उन्होंने भरोसा दिलाया कि जो भी तथ्य सामने आएँगे उस अनुसार जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें - ट्विशा शर्मा की मौत हत्या थी या आत्महत्या? CBI ने पति-सास के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×