Loco Pilot Samosa Incident: समोसे खाने के लिए लोको पायलट ने बीच रास्ते रोकी ट्रेन, Video वायरल होने के बाद जांच शुरू
कहते हैं कि भूख इंसान से कुछ भी करवा सकती है। लेकिन भूख के साथ बात अगर जिम्मेदारी की आ जाएं, तो मामला गंभीर हो सकता है। हाल ही में मध्य प्रदेश के इंदौर और महू के बीच चलने वाली एक ट्रेन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में लोको पायलट दुकान से समोसे खरीदते हुए नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि ट्रेन को करीब 10 मिनट वहां खड़ा रखा गया। हालांकि इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
महू और इंदौर के बीच डेमू ट्रेन चलती है। राऊ के रंगवासा रोड के पास ट्रेन रुकी और लोको पायलट उतरकर समोसे लेने चला जाता है। स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि लोको पायलट अक्सर यहां समोसे खाने के लिए ट्रेन रोक देता है। इसके बाद ट्रेन पटरी पर करीब 10 मिनट खड़ी रहती है और लोको पायलट समोसे लेने चला जाता है। वायरल वीडियो में भी आप देख सकते हैं कि लोको पायलट दुकान से समोसे खरीदता है और हाथ में थैली लेकर ट्रेन में चढ़ते हुए नजर आता है।
समोसे के शौकीन बहुत देखे होंगे
लेकिन LOCO Piolet से कमये लोको पायलट रोज समोसे लेने के लिए पूरी ट्रेन रोक देता हैं
जिस कारण रोज ट्रेन 10 मिनट देरी से चलती हैंइस बार लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया
समोसे का इससे बड़ा शौकीन देखा है कोई❓ pic.twitter.com/OIIFBcx79S
— Soniya Deshwal (@ImSoniya24) July 7, 2026
रेलवे प्रशासन ने लिया संज्ञान
इस वीडियो के वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया। रेलवे ने इस मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। फिलहाल लोगों द्वारा किए गए दावों की पुष्टि नहीं हो पाई है। जांच की जा रही है कि क्या ट्रेन अपनी निजी वजह से रोकी गई थी या फिर ट्रेन परिचालन संबंधी कोई समस्या थी। इसके साथ ही ये भी जांच चल रही है कि लोको पायलट ने किसी सिग्नल का उल्लंघन किया है या नहीं। हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि ट्रेन रोकने की असली वजह समोसे खरीदना था या फिर कुछ और।

Join Channel