W3Schools
Advertisement

Betul Farmer Accident: मध्यप्रदेश के बेतुल में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, 3 की मौत, 6 घायल

मध्य प्रदेश के बेतूल में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है जहां नागपुर से सीहोर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने एक खड़े ट्रक पर टक्कर मार दी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई
04:46 PM Aug 22, 2026 IST | Himanshu Negi
मध्य प्रदेश के बेतूल में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है जहां नागपुर से सीहोर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने एक खड़े ट्रक पर टक्कर मार दी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई
betul farmer accident  मध्यप्रदेश के बेतुल में दर्दनाक सड़क हादसा  खड़े ट्रक से टकराई कार  3 की मौत  6 घायल
Betul Farmer Accident

मध्य प्रदेश के बेतूल में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है जहां नागपुर से सीहोर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने एक खड़े ट्रक पर टक्कर मार दी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए है। इस जोरदार टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने के बाद यह हादसा हुआ होगा। यह सभी लोग नागपुर के बुट्टी बोरी क्षेत्र के निवासी थे और सीहोर में स्थित प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे।

Advertisement

हादसे में तीन की मौत

यह दुर्घटना जिले के मुलताई में पारेगांव जंक्शन के पास हुई और घायलों को करीब 3 बजे एम्बुलेंस के जरिए मुलताई के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिसमें तीन की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। इन घायलों में से तीन को बेतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन उनके परिवार वाले उन्हें आगे के इलाज के लिए नागपुर ले गए। वहीं मृतकों का पोस्टमार्टम करके उनके शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Advertisement

कार के उड़े परखच्चे

इस हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और कार की छत क्षतिग्रस्त हो गई, कार का पहिया अलग हो गया। भीषण टक्कर के बाद तेज आवाज सुनी गई और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकलाने की कोशिशें की गई। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर दिया है और हादसे का कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Advertisement

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×