Maihar Road Accident: जन्मदिन पार्टी से लौट रहा था परिवार, मैहर में कार की ट्रक से हुई टक्कर, 6 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के मैहर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया है जहां एक परिवार अपने रिश्तेदार की जन्मदिन पार्टी के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए है और चालक का XUV 700 कार से नियंत्रण खोने के बाद ट्रक से टकरा गई। जिसमें परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई और टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए थे।
सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत

नादान देहात पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले रिग्रा गांव के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि परिवार के 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी और एक व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया और कुल 6 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस स्टेशन प्रभारी पंचराज सिंह के अनुसार, सभी लोग जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे लेकिन एसयूवी चालक ने नियंत्रण खो दिया और आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया।
SUV पूरी तरह से चकनाचूर

यह हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए, SUV पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और पुलिस को स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर शवों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मृतकों की पहचान अंकुर पटेल (39), मृदुल पटेल (32), विजय पटेल (32), हरिशंकर पटेल (28), जो तनजा गांव के निवासी थे, और संजीव पटेल (23) के रूप में हुई है। हादसे में पूरी परिवार खत्म हो गया है।

Join Channel