Gwalior Bhind Highway Road Accident: MP के ग्वालियर-भिंड हाईवे पर डंपर और पिकअप की जोरदार टक्कर, 8 की मौत, 32 घायल
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है जहां भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे-719 पर देर रात मजदूरों से भरा लोडिंग वाहन ट्रक से भिड़ गया जिसमें 8 मजदूरों की मौत हो गई वहीं 32 मजदूर घायल हो गए है। बता दें कि देर रात 1 बजे यह हादसा हुआ था और गाय के झुंड को बचाने के लिए ट्रक और पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। सभी मजदूर धान की रोपाई का काम करके वापस लौट रहे थे लेकिन रास्ते में दर्दनाक हादसा हो गया।
8 मजदूरों की मौत
यह दर्दनाक हादसा ग्वालियर-भिंड मार्ग पर गोहद चौराहे के पास छिमका गांव में हुआ है। जहां धान की रोपाई का काम करके मजदूर वापस लौट रहे थे लेकिन तेज रफ्तार डंपर ने सामने से ट्रक को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और 8 मजदूरों की मौत हो गई वहीं 32 मजदूर घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि गाय के झुंड को बचाने के लिए यह दोनों गाड़ियों की आपस में भीड़ंत हुई थी।
घायलों को जयारोग्य अस्पताल रेफर किया
इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देते हुए मदद की। घायलों को पहले सीएचसी ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल रेफर किया गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और तीन लोगों की मौत रास्ते में हो गई। घायलों का इलाज किया जा रहा है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Join Channel