W3Schools
Advertisement

MP: 6 माह प्रेग्नेंट छोटी बहन बेटे संग कुएं में लगाई छलांग, बड़ी बहन ने तीन बच्चों संग दी जान, 6 लोगों की मौत से परिवार में पसरा मातम

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ बुधवार शाम को दो बहनों और उनके चार बच्चों ने अलग-अलग कुओं में कूदकर आत्महत्या कर ली। सबसे पहले, बैराड़ निवासी 35 वर्षीय अंजलि रावत, जो छह महीने की गर्भवती थीं, ने दोपहर करीब 1 बजे अपने 6 साल के बेटे के साथ कुएं में छलांग लगा दी।
03:45 PM Oct 29, 2026 IST | Bhawana Rawat
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ बुधवार शाम को दो बहनों और उनके चार बच्चों ने अलग-अलग कुओं में कूदकर आत्महत्या कर ली। सबसे पहले, बैराड़ निवासी 35 वर्षीय अंजलि रावत, जो छह महीने की गर्भवती थीं, ने दोपहर करीब 1 बजे अपने 6 साल के बेटे के साथ कुएं में छलांग लगा दी।
mp  6 माह प्रेग्नेंट छोटी बहन बेटे संग कुएं में लगाई छलांग  बड़ी बहन ने तीन बच्चों संग दी जान  6 लोगों की मौत से परिवार में पसरा मातम
MP Two Sisters and Four Children Dead (Image- Google)

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बुधवार शाम को दो बहनों ने अपनों बच्चों समेत कुएं में छलांग लगा दी। सबसे पहल प्रेग्नेंट छोटी बहन ,अंजली रावत (35) ने अपने 6 साल के बेटे के साथ कुएं में छलांग लगाई, जिससे दोनों की मौत हो गई। इसके कुछ ही घंटे के बाद कोलारस थाना क्षेत्र के खोंकर गांव में बड़ी बहन सीता रावत ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। आइए इस घटना के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Advertisement

छोटी बहन ने बेटे संग लगाई कुएं में छलांग

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 1 बजे बैराड़ निवास अंजलि ने अपने 6 साल के बेटे के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। अंजलि 6 महीने की गर्भवती भी थी, इस वजह से गर्भ में पल रहा शिशु भी नहीं बचा।

Advertisement

बताया जा रहा है कि अंजलि के साथ उसकी तीन बेटियां भी साथ में थी, लेकिन बड़ी बेटी मोनिका ने खुद और अपनी तीनों छोटी बहनों को बचा लिया। इसके बाद उसने घर जाकर परिजनों को सूचना दी।

Advertisement

बड़ी बहन ने तीन बच्चों संग दी जान

अंजलि की मौत के कुछ ही घंटे बाद कोलारस थाना क्षेत्र के सेसई गांव की रहने वाली बड़ी बहन, सीता रावत ने तीन बच्चों संग जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह बुधवार को अपने तीन बच्चों के साथ खेत में गई थी, लेकिन 6 बजे तक वापस नहीं लौटी। तब परिजनों ने उनको ढूंढना शुरू किया, खेत में कुएं के पास चप्पल दिखाई दी। जब परिजनों ने कुएं में झांककर देखा, तो एक बच्चे का शव दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद रात को करीब 11 बजे सीता और उसके तीन बच्चों के शव को बाहर निकाला गया। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से, परिजनों में गहरा शोक है।

इन दोनों घटनाक्रम में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है। दो बहनों और चार बच्चों की मौत से परिवार शोक में डूबा हुआ है। फ़िलहाल सभी का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और दोनों की अलग-अलग थाने में जांच चल रही है। इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की इतने लोगों के जान देने के पीछे की क्या वजह है।

Also Read: बेगूसराय में बड़ा हादसा: ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, 2 लोग लापता; खोजबीन जारी

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×