MP के पन्ना में निर्माणाधीन कुआं धंसने से मलबे में दबे 5 मजदूर, राहत-बचाव कार्य जारी
Panna Well Collapse: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र में आज मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव बीहरपूवा में एक निर्माणाधीन कुआं अचानक धंस गया, जिस वजह से वहां काम कर रहे 5 मजदूर मलबे में पूरी तरह से दब गए। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू शुरू कर दिया। टीम पिछले 2 घंटे से मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रही है। अभी बचाव कार्य जारी है .
labourers buried in Panna Well, Well Collapse Panna : 5 मजदूरों की मौत

पन्ना में कुआं धंसने से अब तक 5 मजदूरों की मौत हुई है। 3 शवों को बाहर निकाला गया है। मृतकों के नाम भी सामने आ गए हैं. मृतकों में चुन्नू यादव, रामपाल यादव, राजुमार यादव, आशीष यादव और चुनवाद पाल शामिल हैं. बता दें कि घटनास्थल पर प्रशासन के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने दबे हुए लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी थी. राहत और बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंचते ही लोगों को बाहर निकालने का कठिन कार्य शुरू कर दिया। लगातार खुदाई का काम चलता रहा, और बचाव दल के पहुंचने पर, यह कार्य उन्हें सौंप दिया गया।
Construction Safety lapse: एक ही परिवार के थे सभी मजदूर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सभी मजदूर एक ही यादव परिवार के हैं। ये सभी लोग काफी दिनों से कुआं खोदने का काम कर रहे थे. बताया जा रहा है कि काम के दौरान अचानक कुएं की मिट्टी भरभराकर नीचे गिरने लगी, जिससे मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया. रेस्क्यू टीम की तरफ से अब तक 3 मजदूरों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं, जबकि अन्य मजदूरों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।

Join Channel