'मैं नहीं बचूंगी, मेरा बच्चा भी नहीं बचेगा...', जमीनी विवाद में पड़ोसी ने गर्भवती के पेट पर मारी लात, फिर जो हुआ...
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। चार महीने की गर्भवती महिला पर कथित तौर पर उसके ही कुछ पड़ोसियों ने हमला किया, क्योंकि वे अपने हिस्से से ज्यादा जमीन चाहते थे। इस कारण से कुछ पड़ोसियों ने महिला पर हमला किया। महिला प्रेग्नेंट थी। आरोप है कि झगड़े के दौरान कुछ युवकों ने महिला के पेट पर जोरदार लात मारी गई, जिससे वह तुरंत गिर पड़ी और तेज दर्द से तड़पने लगी।
परिवार वाले उसे उसी हालत में अस्पताल ले गए, जहां कई दिनों तक महिला का इलाज जारी रहा। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद, पेट में पल रहे बच्चे को बचाया नहीं जा सका। सोमवार को बच्चा पेट में ही मर गया। इस घटना के बाद, महिला ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
क्या है पूरा मामला?

बता दें कि पीड़ित महिला के पति ने इस घटना को लेकर बताया कि विवाद पारिवारिक जमीन से जुड़ा है। जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ था। उनके मुताबिक, उन्होंने अपने पड़ोसियों से जमीन में अपना हिस्सा देने के लिए कहा था। इस मांग पर उनके बीच तीखी बहस हुई जो बाद में हिंसक हो गई।
आरोप है कि गुस्से में आकर पड़ोसियों ने घर के समानों को नुकसान पहुंचाया और दंपत्ति के साथ मारपीट की। पीड़िता ने इस घटना को लेकर बताया कि उसने शुरू में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पारिवारिक मामला समझकर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और केस को वापस ले लिया गया था। हालांकि, पेट में पल रहे बच्चे की मौत के बाद, पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग की है।
पुलिस कार्रवाई शुरू

मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजू बेनीवाल ने बताया है कि मझौली पुलिस थाना क्षेत्र में घटना के संबंध में FIR दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट हो चुका है और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और पीड़िता का परिवार आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहा है।
ये भी पढ़ें: India News Today Live: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नोएडा जा रही बस ट्रक में घुसी, 5 की मौत 25 घायल

Join Channel