W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

शादी के 25 दिन बाद खुली दुल्हन की सच्चाई, निकली किन्नर, दाढ़ी बनाते देख उड़े दूल्हे के होश!

Shaajapur Marriage Fraud: मध्य प्रदेश के शाजापुर में शादी के 25 दिन बाद दूल्हे के परिवार ने आरोप लगाया कि उनकी दुल्हन महिला नहीं, बल्कि किन्नर है। परिवार का कहना है कि शादी के नाम पर उनसे लाखों रुपये लिए गए। शक होने पर सच्चाई सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
03:18 PM Jul 29, 2026 IST | Amit Kumar
Shaajapur Marriage Fraud: मध्य प्रदेश के शाजापुर में शादी के 25 दिन बाद दूल्हे के परिवार ने आरोप लगाया कि उनकी दुल्हन महिला नहीं, बल्कि किन्नर है। परिवार का कहना है कि शादी के नाम पर उनसे लाखों रुपये लिए गए। शक होने पर सच्चाई सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शादी के 25 दिन बाद खुली दुल्हन की सच्चाई  निकली किन्नर  दाढ़ी बनाते देख उड़े दूल्हे के होश
Shaajapur Marriage Fraud(credit AI genreted)

Shaajapur Marriage Fraud: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से शादी से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की शादी के करीब 25 दिन बाद ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। परिवार का आरोप है कि जिस व्यक्ति को वे दुल्हन बनाकर अपने घर लाए थे, वह महिला नहीं बल्कि किन्नर निकली। खुद को ठगा हुआ महसूस करने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक शाजापुर में सब्जी का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। काफी समय से उसकी शादी नहीं हो पा रही थी।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसी दौरान पड़ोसियों के जरिए से राजगढ़ जिले के पचोर निवासी एक परिवार से उसका रिश्ता तय कराया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि लड़की पक्ष ने जल्द से जल्द शादी करने का दबाव बनाया। 29 जून को पचोर के एक मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। परिवार का आरोप है कि शादी की तैयारियों, रस्मों और अन्य खर्चों के नाम पर उनसे करीब 5 लाख रुपये खर्च कराए गए। इसके अलावा 1 लाख रुपये नकद भी लिए गए।

Advertisement

सुहागरात पर किया बहाना, फिर मायके चली गई

परिजनों का कहना है कि  शादी के अगले दिन दुल्हन पहली बार ससुराल आई। लेकिन सुहागरात के समय उसने पीरियड्स होने की वजह बताकर पति से दूरी बना ली। इसके बाद उसने लगातार पेट दर्द और तबीयत खराब होने की शिकायत की। 2 जुलाई को वह इलाज और आराम का बहाना बनाकर अपने मायके चली गई। वहां करीब 21 दिन तक रहने के बाद 23 जुलाई को वह दोबारा ससुराल लौटी। इसी दौरान परिवार को उसके व्यवहार पर शक होने लगा।

Advertisement

परिवार का कहना है कि सबसे पहले युवक की भाभी को दुल्हन के हाव-भाव और बातचीत पर शक हुआ। एक दिन उन्होंने उसे चेहरे पर शेविंग क्रीम लगाते हुए देखा। जब इस बारे में पूछा गया तो उसने नॉर्मल  तरीके से जवाब दिया कि वह शेव करती है। इस जवाब के बाद परिवार का शक और बढ़ गया। अगले दिन परिजनों ने उससे सख्ती से पूछताछ की।  इसी दौरान यह खुलासा हुआ कि वह महिला नहीं बल्कि किन्नर है। यह बात सामने आने के बाद परिवार के सभी लोग हैरान रह गए और इतने बड़ी ठगी का शिकार कैसे हो गए।

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

मामले की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार शाजापुर कोतवाली थाने पहुंचा और पूरी घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुल्हन के पिता लक्ष्मीनारायण समेत आजाद, राकेश, राजा और चंद्रोबाई के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर ली है। इस दौरान SHO संतोष बाघेला ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं यह शादी के नाम पर लोगों से पैसे ठगने वाले किसी संगठित गिरोह का हिस्सा तो नहीं है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: भोपाल में किसानों का आंदोलन, CM आवास मार्च पर अड़े प्रदर्शनकारी, जानें क्या हैं इनकी मुख्य मांगे

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×